IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने एक नया और आरामदायक रेल टूर पैकेज शुरू किया है जिसका नाम- Dawn of Arunachal by Rail रखा गया है। यह पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है, जिसमें आपको वंदे भारत एक्सप्रेस (22227/28) में कन्फर्म ट्रेन टिकट के द्वारा यात्रा करवाई जाएगी। यह टूर खासतौर पर तीर्थयात्रियों और घूमने-फिरने वालों के लिए डिजाइन किया गया है ताकि उन्हें एक आरामदायक रेल सफर मिल सके।
टूर की शुरुआत न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) से होगी और यात्री NJP-न्यू जलपाईगुड़ी, NCB-न्यू कोच बिहार और NOQ-न्यू अलीपुर दुवार में भी चढ़ और उतर सकते हैं। पैकेज में आपको कन्फर्म चेयर कार, रिजर्वेशन और आरामदायक होटल में रहने की सुविधा भी मिल रही है।
दिरांग अपनी खूबसूरत प्राकृतिक वादियों के साथ-साथ गरम पानी के झरनों और सेब के बागों के लिए मशहूर है। यह जगह कई ट्रेकिंग रूट्स के लिए बेस कैंप के रूप में भी काम करती है। वहीं तवांग भारत के सबसे बड़े मठ-तवांग मठ के लिए जाना जाता है। यहां की ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, झरने, घाटियां और झीलें बेहद खूबसूरत लगती हैं। तवांग की मोनपा जनजाति की संस्कृति, उनका खाना और स्थानीय हस्तशिल्प भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है।
5 दिसंबर 2025 के लिए आप टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 52130 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 50090, 39660 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 16300 रुपए है।
इस पैकेज का कोड EGR011 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 6290861590, 6290861596, 6290860781 संपर्क कर सकते हैं।
