यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: घूम आएं वियतनाम, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package: प्राकृतिक सुंदरता, इतिहास, संस्कृति और स्वादिष्ट भोजन के शौकीन हैं? ये टूर पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको वियतनाम घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है।

Image

Vietnam tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: विदेश ट्रिप का प्लान कम बजट में अब आप कर सकते हैं क्योंकि आईआरसीटीसी ने 'Classical Vietnam Ex-Ahmedabad' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वियतनाम की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। प्राकृतिक सुंदरता, इतिहास, संस्कृति और स्वादिष्ट भोजन के लिए ये देश जाना जाता है जहां प्राचीन संस्कृति और फ्रेंच वास्तुकला से लेकर वॉर म्यूजियम, नॉट्रे डेम कैथेड्रल, बोट क्रूज, कायाकिंग और फोटोग्राफी सबका मजा मिल जाएगा।

9 दिन और 8 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 9 नवंबर 2025 को अहमदाबाद इंटरनेशनल से 23:30 बजे हो ची मिन्ह सिटी के लिए प्रस्थान किया जाएगा। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड भी आपकी मदद के लिए पूरी यात्रा के दौरान आपके साथ रहेगा।

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 148940 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 120100 और 119000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 116800 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WAO023 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9321901849, 9321901851, 9321901852 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article