यात्रा

IRCTC Tour Package: घूम आएं यूरोप, पेरिस से लेकर एम्स्टर्डम तक की करें यात्रा, जान लें खर्चा

IRCTC tour package 2025: यूरोप घूमने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको यूरोप के प्रमुख देशों की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (photo- Canva)

IRCTC Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Chandigarh To Europe Flight Package नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको यूरोप के प्रमुख देशों पेरिस (फ्रांस), ब्रुसेल्स (बेल्जियम), एम्स्टर्डम (नीदरलैंड), फ्रैंकफर्ट (जर्मनी), ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), इंसब्रुक (ऑस्ट्रिया), वेनिस और मिलान (इटली) की यात्रा करने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

14 दिन और 13 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 8 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 34ए स्थित पिकाडिली सिनेमा (पिकाडिली स्क्वायर मॉल) पर एकत्रित होना है। चंडीगढ़ से दिल्ली हवाई अड्डे तक ग्रुप साइज के आधार पर कैब/टेम्पो ट्रैवलर से अपनी यात्रा शुरू करें। दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, इमिग्रेशन संबंधी औपचारिकताएं और सुरक्षा जांच पूरी करें और निर्धारित समय पर पेरिस के लिए उड़ान भरनी है।

4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। पेरिस हवाई अड्डे से पूरे दौरे कार्यक्रम के लिए पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी बोलने वाला गाइड आपकी मदद के लिए रहेगा। इसके अलावा भी पैकेजे में तमाम तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप 392720 रुपए में आपको पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 328655 और 325500 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 246145 है।

इस पैकेज का कोड NCO07 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 7888696843, 8595930962, 8595930980 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article