IRCTC Tour Package 2025: सर्दियों का मौसम आते ही क्रिसमस का माहौल चारों ओर छा जाता है। इस क्रिसमस को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो ये पैकेज आपके लिए है परफेक्ट चॉइस होगा। आईआरसीटीसी ने 'DUBAI CHRISTMAS DELIGHT' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको दुबई और अबू धाबी घूमने का मौका मिल रहा है। बुर्ज खलीफा की चमक, दुबई मॉल में शॉपिंग का मजा, ग्लोबल विलेज और विंटर गार्डन फेस्टिवल में फेस्टिव माहौल का आनंद वहीं रात में मरीना क्रूज डिनर पर जगमग शहर का नजारा देखने का आपको मौका मिलेगा जो किसी सपने से कम नहीं लगता।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 22 दिसंब 2025 को इंदौर हवाई अड्डे से दुबई के लिए निर्धारित उड़ान लगभग 09:40 बजे होगी। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 19:00 बजे आगमन (लगभग 5 घंटे 10 मिनट का ठहराव और दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान परिवर्तन)।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 127000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 106500 रुपए और 104800 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 98700 तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड WBO038 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 9321901865 संपर्क कर सकते हैं।
