IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपको लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बाली के प्रमुख आकर्षणों जिसमें बीच से लेकर सफारी तक शामिल है घूमने का मौका मिल रहा है। शहर की भागम-भाग से दूर विदेश में चिलआउट करने के लिए इस पैकेज को डिजाइन किया गया है जिसमें ग्लास बॉटम बोट द्वारा कंजर्वेशन आइलैंड के साथ तांजुंग बेनाओ बीच टूर, नुसा दुआ बीच, केचक डांस के साथ उल्लावतु मंदिर, उबुद गांव का दौरा, तिरता एम्पुल की यात्रा, उबुद रॉयल पैलेस और उबुद पारंपरिक बाजार की यात्रा शामिल है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 14 जुलाई 2025 को मुंबई से बाली तक हवाई जहाज से प्रस्थान किया जाएगा। बाली डेनपसार एयरपोर्ट पर 15 जुलाई को आगमन, मिलना-जुलना, होटल में स्थानांतरण और चेक-इन के बाद शाम से घूमने-फिरने की शुरुआत हो जाएगी।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹98,950 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया ₹86900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹71100 है। 0-2 वर्ष की आयु के बच्चे का किराया ग्राहक द्वारा बुकिंग के समय आईआरसीटीसी कार्यालय में नकद जमा किया जाएगा।
इस पैकेज का कोड WMO042 है जिसकी बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
