IRCTC Thailand Package: भारत में घूमने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है। यहां लोग घूमने के बड़े वाले दीवाने हैं। वीकेंड से लेकर छुट्टियों में लोग घूमना काफी पसंद करते हैं। घूमने के लिए लोग अब देश के साथ दूसरे देशों में भी काफी जाने लगे हैं। भारत से बाहर घूमने के लिए काफी लोग थाईलैंड भी खूब जाते हैं। सिंगल से लेकर कपल्स यहां आना पसंद करते हैं। हनीमून के लिए भी थाईलैंड कम बजट में बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। अगर आप जुलाई के आखिरी में थाईलैंड घूमने का सोच रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का सस्ता एयर टूर पैकेज अपने लिए बुक करा सकते हैं।
जुलाई महीने के लिए आईआरसीटीसी का थाईलैंड पैकेज
दरअसल थाईलैंड को लेकर आईआरसीटीसी ने जो एयर टूर पैकेज निकाला है, उसका नाम TREASURES OF THAILAND EX MUMBAI (WMO041) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस पैकेज की शुरुआत 31 जुलाई को मुंबई से होगी। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप मुंबई से बैंकॉक आना-जाना थाई लायन एयर की फ्लाइट से करेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का मिलेगा। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 रखी गई है।

Thailand Package
थाईलैंड पैकेज में घूमेंगे बैंकॉक और पटाया
थाईलैंड के इस पैकेज में आप बैंकॉक और पटाया की सुंदर-सुंदर जगह घूमेंगे। एसी गाड़ी से आपको घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा। आप इस पैकेज में 2 रात बैंकॉक में और 2 रात पटाया में रहेंगे। अगर खाने की बात करें तो आपको इस पैकेज में तीनों टाइम का खाना मिलेगा, जिसमें 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर शामिल है। खाने में आपको वेज से लेकर नॉन-वेज और जैन खाने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही हर दिन आपको पानी की 1 बोतल भी दी जाएगी। इसके अलावा पैकेज में 70 साल तक के यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस और अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी इस पैकेज में शामिल है। जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में पहले से शामिल है।
www.irctctourism.com से पैकेज होगा ऑनलाइन बुक
अब अगर बात इस पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको इस पैकेज के लिए 61,200 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 56,900 रुपए देने होंगे। इसके अलावा 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए आपको बेड लेने पर 52,600 रुपए और बेड नहीं लेने पर 47,200 रुपए खर्च करने होंगे। इस पैकेज को ऑफलानइन बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर और ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा।
