यात्रा

IRCTC Tour Package: क्रिसमस स्पेशल ट्रिप, बैंकॉक और पटाया में बिताएं छुट्टियां, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package: अगर आप इस क्रिसमस के मौके पर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो थाईलैंड आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। खासतौर पर पटाया और बैंकॉक की यात्रा जहां त्योहारों के मौसम में रौनक देखते ही बनती है। पैकेज के बार में यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: क्रिसमस के मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए इस बार आप पटाया और बैंकॉक की शानदार यात्रा कर सकते हैं। यहां की गलियों में सजावट, बीच पार्टीज और नाइट मार्केट्स किसी भी यात्री का दिल जीतने के लिए काफी होती हैं। शाम के समय रिवरफ्रंट पर टहलने से लेकर नाइट मार्केट्स में शॉपिंग का मजा सबकुछ आपके पास करने का मौका है।

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'Thailand-Christmas Special Ex Lucknow' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक दिसंबर में पूरी तरह से क्रिसमस मूड में होती है। वहीं अगर आप बीच पार्टी के शौकीन हैं, तो पटाया आपके लिए एकदम सही जगह है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 24 दिसंबर 2025 को लखनऊ एयरपोर्ट पर 20:00 बजे टूर मैनेजर से मिलें। चेक-इन की औपचारिकताएं पूरी करें और इमिग्रेशन के बाद 23:05 बजे बैंकॉ के लिए उड़ान भरें। 4 स्टार होटल में आपके रहने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है।

सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 75400 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 63500 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया- 59000 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड NLO38 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287930922, 9236367954, 8287930902 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article