यात्रा

IRCTC Tour Package: राजस्थान का शाही सफर, 9 दिन की है ट्रिप, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: राजस्थान अपने शाही अंदाज के साथ पूरे दिल से आपका स्वागत करने के लिए तैयार है। राजस्थान खुशियों और बेमिसाल आकर्षण से भरपूर एक जादुई धरती है। विकास के इस दौर में भी, यह राज्य अपनी जड़ों और रीति-रिवाजों के प्रति सच्चा बना हुआ है। यात्रा के दौरान हर गली में आपको एक नया रिवाज मिलेगा, हर चेहरे पर आपको एक जाना-पहचाना सा एहसास होगा।

राजस्थान का शाही सफर

राजस्थान का शाही सफर

IRCTC Tour Package: राजस्थान घूमने का सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसका नाम- 'ROYAL RAJASTHAN EX MUMBAI' है। जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है।

यह पैकेज 8 रात और 9 दिनों का है। 15 दिंसबर 2025 को मुंबई से सुबह 8:40 बजे प्रस्थान करना है। सुबह 10:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद हवा महल, जंतर-मंतर और सिटी पैलेस के स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। आमेर किला, जयगढ़ किला, बिड़ला मंदिर, जलमहल, करणी माता मंदिर, जूनागढ़ किला, जैसलमेर किला, मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन, जगदीश मंदिर, एकलिंगजी और हल्दीघाटी की शानदार यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। टूर गाइड की सेवा भी आपको मिलेगी। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 75300 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 57300 और 53100 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 50100 रुपए है।

इस पैकेज का कोड WMA60 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर-8287931886 (Call/SMS/WhatsApp) कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article