यात्रा

धार्मिक यात्रा का बना है प्लान तो घूम आएं राम जी के द्वार! IRCTC लाया रामायण यात्रा का खास टूर पैकेज

IRCTC Shri Ramayana Yatra Tour Package : आईआरसीटीसी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ न कुछ खास पैकेज लेकर आता रहता है। ऐसा ही राम जी के जीवन से जुड़े सभी खास जगहों को एक सूत्र में पिरोता हुए एक खास पैकेज भी बनाया है। राम भक्तों के लिए इस पैकेज को स्पेशल तैयार किया गया है।

Image

आईआरसीटीसी श्री रामायण यात्रा टूर पैकेज

IRCTC Shri Ramayana Yatra Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए काफी शानदार पैकेज लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में भगवान राम से जुड़े कुछ खास जगहों का सफर कराने के लिए भी एक स्पेशल पैकेज बनाया गया है। इस पैकेज का नाम 'श्री रामायण यात्रा' है। 17 दिन की स्पेशल धार्मिक यात्रा आपके जीवन के भक्ति भाव को घोल देगी। यह यात्रा आपको आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव देगी। आइए जानते हैं इस यात्रा की पूरी डिटेल्स..

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स

भगवान राम से जुड़े दर्शनीय स्थलों का दर्शन करने के लिए बनाए गए इस टूर पैकेज का नाम 'श्री रामायण यात्रा' है। जिसका कोड CDBG32 तय किया गया है। 16 रात और 17 दिन के इस स्पेशल टूर पैकेज में आईआरसीटीसी लिमिटेड अपनी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन द्वारा संचालित करेगा। इस यात्रा में आपको भगवान राम और मां सीता से जुड़े पवित्र स्थालों का दर्शन कराया जाएगा। जिसमें भारत और नेपाल दोनों देश शामिल होंगे। इस पैकेज का आगामी सफर 2 दिसंबर से शुरू होगा। इसकी शुरुआत दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। जिसके बाद आप गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर और लखनऊ से इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

कहां-कहां घुमाया जाएगा?

  1. अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी।
  2. नंदीग्राम: भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड।
  3. जनकपुर (नेपाल में): राम जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड।
  4. सीतामढ़ी (बिहार): जानकी मंदिर और पुनौरा धाम।
  5. बक्सर: रामरेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर.
  6. वाराणसी: तुलसी मानस मंदिर, संकटमोचन मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती।
  7. सीतामढ़ी (उत्तर प्रदेश): सीता समाहित स्थल (सीता माता मंदिर)।
  8. प्रयागराज: त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम।
  9. श्रृंगवेरपुर: श्रृंग ऋषि मंदिर।
  10. चित्रकूट: गुप्त गोदावरी, रामघाट और सती अनुसूया मंदिर।
  11. नासिक: त्र्यंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी (सीता गुफा और कालाराम मंदिर)।
  12. हम्पी: अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर।
  13. रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।

कितना होगा खर्च

इस यात्रा में सीटों को 3 स्तर में बांटा गया है जिसमें एसी - 1, एसी-2 और एसी-3 क्लास शामिल हैं। एसी-1 में अकेले सफर करने पर आपको 1,85,950 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि एसी-2 और 3 में आपका ये खर्च क्रमशः: 1,59,690 रुपए और 1,37,545 रुपए का होगा। वहीं डबल शेयरिंग में आपका ये खर्चा क्रमशः: 1,66,380 रुपए, 1,40,120 रुपए और 1,17,975 रुपए का होगा। इसमें यदि आप ट्रिपल शेयरिंग में सफर करते हैं, तो आपको क्रमश: 1,63,585 रुपए, 1,37,325 रुपए और 1,15,180 रुपए का शुल्क देना होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article