IRCTC: अगर आप ऐसी यात्रा की तलाश में हैं जिसमें आस्था, इतिहास और सुकून तीनों एक साथ मिल जाएं, तो शिर्डी और छत्रपति संभाजीनगर की यह यात्रा आपके लिए खास हो सकती है। आईआरसीटसी ने 2 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसमें यात्रियों को कम समय में महाराष्ट्र के दो बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को देखने का मौका मिल रहा है। इस यात्रा की एक खास बात यह है कि इसमें वंदे भारत ट्रेन से सफर शामिल है। यानी यात्रा की शुरुआत ही तेज और आरामदायक रेल सफर के साथ होती है। आगे शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन और फिर छत्रपति संभाजीनगर की सैर इस ट्रिप को और खास बना देगी।
पैकेज में क्या है खास
महाराष्ट्र का शिर्डी देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक डेस्टिनेशन में से एक है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। साईं बाबा मंदिर परिसर के अलावा शिर्डी का माहौल भी इस यात्रा को अलग अनुभव देता है। अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 15 अगस्त 2026 को पहले दिन मुंबई से ट्रेन के जरिए शिर्डी आपको ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन के बाद यात्री अपनी सुविधा के अनुसार दर्शन कर सकते हैं। शाम को मंदिर के आसपास का माहौल देखने और साईं बाबा की नगरी को महसूस करने का अपना अलग अनुभव है।
कुछ इस तरह रहेगा कार्यक्रम
यात्रा की शुरुआत मुंबई के CSMT रेलवे स्टेशन से होगी। वंदे भारत ट्रेन सुबह 6:20 बजे रवाना होती है और करीब 11:40 बजे शिर्डी पहुंचती है। रेलवे स्टेशन से होटल तक ट्रांसफर की सुविधा पैकेज में शामिल है। होटल में चेक-इन करने के बाद यात्रियों के पास शिर्डी घूमने और साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने का समय रहता है। रात का ठहराव शिर्डी में ही होगा। पैकेज में डिनर भी शामिल है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है ये नया ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
दूसरे दिन सुबह नाश्ते के बाद यात्रा का अगला पड़ाव छत्रपति संभाजीनगर होता है। यह शहर इतिहास और विरासत के लिहाज से महाराष्ट्र के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है। इस दिन का सबसे खास हिस्सा है Grishneshwar Jyotirlinga Temple का दर्शन। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल माना जाता है। धार्मिक यात्रियों के लिए यह पड़ाव खास महत्व रखता है। इसके बाद यात्रा Ellora Caves भी आप देखने जाएंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां घूमने के लिए समय सीमित रहेगा, इसलिए यात्रा के दौरान समय का ध्यान रखना जरूरी होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: गुफा के भीतर विराजमान हैं भगवान शिव, जानिए क्यों खास है श्री केशवनाथेश्वर मंदिर की यात्रा
खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी
कंफर्ट चेयर कार में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 13999 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 8599 और 7499 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 6799 रुपए है। इस पैकेज का कोड- WMR173 है। आईआरसीटसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं।
