यात्रा

IRCTC लाया गरवी गुजरात देखने का सुनहरा मौका, फुल पैसा वसूल होगा 6 दिन का लग्जरी टूर

देश का सबसे पश्चिमी राज्य गुजरात अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ आधुनिकता के लिए अलग पहचान रखता है। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए गुजरात घूमने का शानदार प्लान लेकर आया है। आइए जानते हैं क्या है ये टूर प्लान और कैसे करें बुकिंग?

Image

IRCTC Gujarat Tour Package

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अक्सर अपने ग्राहकों के लिए कुछ आकर्षक टूर पैकेज लेकर आती रहती है। हाल ही में आईआरसीटीसी ने गुजरात घूमने का एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है। गुजरात अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ आधुनिकता के लिए अलग पहचान रखता है। यदि आप घूमने के शौकीन हैं, तो IRCTC का ये पैकेज आपको काफी पसंद आने वाला है। इस पैकेज में शामिल ट्रिप में आपको गुजरात की 5 जगहों पर घुमाया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा टूर पैकेज?

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

IRCTC ने गुजरात घूमने के बनाए इस टूर पैकेज का नाम "प्राइड ऑफ गुजरात रेल टूर पैकेज" (Pride of Gujarat Rail Tour Package) रखा है। जिसका कोड NDR013 तय किया गया है। इस पैकेज की ट्रिप दिल्ली से शुरु होकर गुजरात की 5 जगहों को कवर करेगी। 5 रात और 6 दिन का ये टूर पैकेज आपको लग्जरी सुविधाओं के साथ गुजरात घुमाने के लिए बनाया गया है।

कहां-कहां घुमाया जाएगा?

इस ट्रिप की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 7:55 बजे होगी। सप्ताह के प्रत्येक बुद्धवार और शनिवार को ये ट्रेन दिल्ली से गुजरात के लिए रवाना होगी। इस पैकेज की अगली यात्रा 9 जुलाई को शुरु होगी। गुजरात में आपको अहमदावाद-पाटन-बड़नगर-बड़ोदरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घुमाया जाएगा। इसमें आपको 2nd और 3rd क्लास एसी का विकल्प मिलेगा।

कितना होगा खर्च?

इस पैकेज से 2nd क्लास एसी से अकेले यात्रा करने पर आपको 48,850 रुपए, वहीं दो लोगों में यात्रा करने पर 28,870 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा करना होगा। जबकि 3 लोगों के साथ ये खर्चा केवल 23,755 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। इसके साथ ही 3rd क्लास एसी में सफर करने वालों के लिए ये खर्च क्रमशः: 46,090 - 26,110और 20,900 रुपये प्रति व्यक्ति होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article