यात्रा

International Tour Package: नेपाल की वादियों का बुलावा! IRCTC के टूर पैकेज से प्लान करें यादगार ट्रिप

IRCTC Nepal Tour Package 2026: अगर आप हिमालय की गोद में बसे खूबसूरत नजारों, प्राचीन मंदिरों और शांत झीलों का अनुभव लेना चाहते हैं, तो अब इंतजार करने की जरूरत नहीं है। IRCTC आपके लिए लेकर आया है नेपाल घूमने का खास टूर पैकेज। आइए जानते है इसकी डिटेल...

Image

नेपाल घूमने के लिए खास टूर पैकेज

IRCTC Nepal Tour Package 2026: नेपाल हमेशा से प्रकृति प्रेमियों और आध्यात्मिक यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। काठमांडू की ऐतिहासिक गलियां, पशुपतिनाथ मंदिर की आध्यात्मिक आभा, पोखरा की झीलें और हिमालय की बर्फीली चोटियां। ये सभी दृश्य किसी पोस्टकार्ड से कम नहीं लगते हैं। इन्हीं अनुभवों को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए IRCTC ने यह पैकेज तैयार किया है। जी हां भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) अपने ग्राहकों के लिए नेपाल घूमने के लिए एक परफेक्ट पैकेज लेकर आई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

क्या है इस पैकेज की खासियत?

इस नेपाल टूर पैकेज में यात्रा, होटल में ठहराव, भोजन और साइटसीइंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जिससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग की चिंता नहीं करनी है। इसके अलावा इसकी खास बात यह है कि यह पैकेज परिवार, कपल और सीनियर सिटीजन सभी के लिए उपयुक्त है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को नेपाल के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। जो लोग आध्यात्मिक शांति की तलाश में हो या एडवेंचर का रोमांच चाहते हैं, ये पैकेज दोनों का संतुलन एक यात्रा में बना देता है।

पैकेज की डिटेल्स

IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI है। जिसका कोड NDO04 रखा गया है। इस पैकेज की आगामी यात्रा 26 मई 2026 को दिल्ली से शुरू होगी। 5 रात और 6 दिनों की इस ट्रिप में यात्रियों को काठमांडू और पोखरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज की यात्रा पूरी तरह आरामदायक और व्यवस्थित रहेगी। विदेश यात्रा का किफायती अनुभव लेने के लिए यह पैकेज बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

कितना होगा खर्चा?

इस पैकेज के साथ अकेले सफर करने पर आपको 50,000 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा दो लोगों के साथ करने पर आपको 42,000 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। तीन लोगों के ग्रुप में सफर करने पर आपको 41,000 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा करना होगा। इसके अलावा यदि आप 5-11 साल के बच्चे के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको 33,000 रुपए का शुल्क देना होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article