IRCTC Nepal Package: पिछले कुछ सालों में लोगों में घूमने का शौक काफी तेजी से बढ़ा है। भारत में भी लोग अब काफी ज्यादा घूमने के लिए जाते हैं। देश के साथ ही भारतीय अब दूसरे देशों में भी खूब जाने लगे हैं। नेपाल उन देशों में से एक है, जहां काफी संख्या में भारतीय हर साल घूमने के लिए जाते हैं। नेपाल भारत का पड़ोसी देश है और यहां आने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। भारत के रुपए की कीमत भी यहां ज्यादा है। साथ ही नेपाल में घूमने के भी काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं, जिस कारण भी लोग यहां आना पसंद करते हैं। लोग घूमने से लेकर हनीमून तक के लिए नेपाल का ट्रैवल प्लान बनाते हैं। आईआरसीटीसी भी देश के अलग-अलग शहरों से हर महीने नेपाल के लिए अलग-अलग पैकेज लॉन्च करता है।
IRCTC का नेपाल के लिए खास पैकेज
अगर आप अगस्त के महीने में नेपाल घूमने का फिर हनीमून के लिए आना चाह रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का नेपाल का ये एयर टूर पैकेज आपके बड़े काम का हो सकता है। आईआरसीटीसी का ये पैकेज 23 अगस्त को हैदराबाद से शुरू होगा। ROYAL NEPAL EX HYDERABAD (SHO6) नाम का ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। नेपाल के इस पैकेज में आप काठमांडू के साथ पोखरा भी घूम पाएंगे। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड प्लाइट का है, जिसमें आप हैदराबाद से दिल्ली होते हए नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचेंगे। फ्लाइट का टिकट इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास का मिलेगा।

Nepal Package
पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
नेपाल के इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे। पैकेज में आपको खाना भी मिलेगा, जिसमें 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर शामिल है। एसी बस के आपको इस पैकेज में घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। पैकेज में टूर गाइड भी है। इसके अलावा पैकेज लेने वाले 80 साल तक के यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 34 है।
नेपाल पैकेज पर जेब से खर्च होंगे इतने रुपए
अगर आप भी घूमने या फिर हनीमून के लिए नेपाल के इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको अकेले बुक करने पर 55,630 रुपए खर्च करने होंगे। दो लोगों की शेयरिंग पर इस पैकेज की कीमत 46,550 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग पर पैकेज की प्राइस 45,250 रुपए रखी गई है। वहीं बच्चों के लिए इस पैकेज पर आपके 40,110 रुपए से 35,190 रुपए के बीच खर्च होंगे। आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पैकेज को आप आईआरसीटीसी के ऑफिस जाकर भी बुक करा सकते हैं।
