IRCTC Munnar Package: अगर आप भारत के दक्षिणी राज्य केरल में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक खास ऑफर है। जी हां, केरल की खूबसूरत जगहों में से एक मुन्नार और थेक्कड़ी ट्रिप का एक बड़ा मौका सामने आया है। दरअसल, आईआरसीटीसी का ये पैकेज एक ट्रेन टूर पैकेज है। इस पैकेज में आपको तकरीबन 12,300 रुपये खर्च करने होंगे। जुलाई की छुट्टियों में इस पैकेज की मदद से आप अपनी गर्लफ्रेंड, दोस्त या पूरे परिवार के साथ खूबसूरत नजारों का आनंद उठा सकते हैं।
बात करें आईआरसीटीसी के इस ट्रेन ट्रिप पैकेज के नाम कि तो इसका नाम MUNNAR THEKKADY RAIL TOUR PACKAGE EX BENGALURU (SBR005) है। इस पैकेज के जरिए आप 6 दिन और 5 रात तक मुन्नार और थेक्कड़ी की अलग-अलग जगहें घूम सकते हैं। ये ट्रिप बेंगलुरु से शुरू होगा। बता दें कि मुन्नार के लिए अगली ट्रेन गुरुवार, 4 जुलाई को है।
कैसी है रहने की व्यवस्था?
इस रेल टूर पैकेज में आप पहले दिन ही मुन्नार पहुंचेंगे। आपको 3 दिनों में पूरा मुन्नार घूमाया जाएगा। जिसमें खाना-पीना और होटल में ठहरना भी शामिल है। मुन्नार ट्रिप में आपको कुंडला लेक, इको प्वाइं जैसी कई सारी हसीन नजारे देखने को मिलेंगे।
कब जाएंगे थेक्कड़ी?
चौथे दिन आप थेक्कड़ी पहुंचेंगे। यहां स्ट्रीट शॉपिग करके, शाम का नाश्ता खाकर यहीं पर रात में ठहरना है। इसके बाद अगले दिन थेक्कड़ी की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और भी कई सारी जगहें घूमनी है। पांचवे दिन ही आपको बेंगलुरु वापसी के लिए रवाना भी किया जाएगा।
क्या है पैकेज की कीमत?
बात पैकेज के प्राइस की करें तो अगर आप सिंगल बुकिंग करते हैं AC में आपको 30,840 रुपये देने होंगे और SL में 28,640 रुपये देने होंगे। वहीं, AC में ही डबल बुकिंग करने पर 17,420 रुपये, तीन लोगों की बुकिंग पर 14,500 रुपये देने होंगे। वहीं अगर बच्चे साथ में हैं तो बच्चों के लिए बेड लेने पर 12,250 रुपये और बेड नहीं लेने पर 9,670 रुपये देने होंगे।
स्लीपर में बुकिंग होने पर डबल बुकिंग करने पर 15,220 रुपये, तीन लोगों की बुकिंग पर 12,300 रुपये देने होंगे। वहीं अगर बच्चे साथ में हैं तो बच्चों के लिए बेड लेने पर 10,040 रुपये और बेड नहीं लेने पर 7,470 रुपये देने होंगे।
आप आईआरसीटीसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर इस ट्रिप से जुड़ी और भी जानकारी विस्तार में ले सकते हैं, साथ ही आप इसी वेबसाइट से बुकिंग भी कर सकते हैं।
