क्या है पैकेज का नाम और क्या क्या मिलेगी सुविधाएं
IRCTC ने इस टूर पैकेज का नाम Asian Extravaganza: Singapore & Malaysia रखा है। यह टूर पैकेज पूरे 6 दिन और 5 रात का होने वाला है। इस टूर पैकेज की शुरुआज 22 नवंबर, 2024 से होने जा रही है। इसकी शुरुआत चेन्नई से होगी। पैकेज में आपको चेन्नई से सिंगापुर और कुआलालंपुर से चेन्नई आने जाने की फ्लाइट की टिकट मिलेगी। इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में सैलानियों को एक शानदार होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सभी जगह पर मील में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल होगा। साथ ही हर जगह जाने और आने के लिए टूरिस्ट गाइड मिलेगा। साथ ही सभी जगह जाने और आने के लिए एसी बस की सुविधा भी मिलेगी।
कितनी होगी कीमत
पैकेज की कीमत की बात करें तो अगर आप अकेले ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको 1,32,500 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ 1,09,500 रुपये और तीन लोगों के साथ 1,08,500 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।
