यात्रा

IRCTC Kerala-Tamil Nadu Package: नए साल में घूम आएं केरल और तमिलनाडु की कई सुंदर जगह, 8 दिन के आईआरसीटीसी के पैकेज की इतनी है कीमत

IRCTC Kerala-Tamil Nadu Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप कन्याकुमारी, कोच्चि, कुमारकोम, मदुरै, मुन्नार, रामेश्वरम और त्रिवेन्द्रम घूम पाएंगे। ये पैकेज इस महीने की 27 तारीख को जयपुर से शुरू होगा।

Image

IRCTC Kerala-Tamil Nadu Package: आईआरसीटीसी के पैकेज में घूम आएं केरल और तमिलनाडु।

IRCTC Kerala-Tamil Nadu Package: नया साल (New Year 2024) आने में महज अब कुछ ही दिन बचे हैं। लोग दिसंबर (December) के आखिरी दिनों में कहीं न कहीं घूमने (Travel) का प्लान कर रहे हैं। अगर आप भी देश में कहीं हफ्तेभर का घूमने का प्लान (Travel Plan) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल पैकेज (IRCTC Special Packge) निकाला है, जिसमें आप एक नहीं बल्कि दो राज्यों की कई सुंदर-सुंदर जगह (IRCTC Air Tour Package) घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम RAMESHWARAM MADURAI WITH KERALA EX JAIPUR (NJA06) है। ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कन्याकुमारी, कोच्चि, कुमारकोम, मदुरै, मुन्नार, रामेश्वरम और त्रिवेन्द्रम घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज इस महीने की 27 तारीख को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा।

इस टूर पैकेज में मिलेगा 7 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 7 डिनर

ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। जयपुर से चेन्नई होते हुए मदुरै और कोच्चि से दिल्ली होते हुए जयपुर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से जाएंगे। इस टूर पैकेज में आप मदुरै (1 रात), रामेश्वरम (1 रात), कन्याकुमारी (1 रात), त्रिवेन्द्रम (1 रात), कुमारकोम (1 रात), मुन्नार (1 रात), कोच्चि (1 रात) रहेंगे। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल के एसी कमरे में रुकेंगे। पैकेज में आपको 12 सीटर एसी टेंपो ट्रैवलर से घुमाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 7 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 7 डिनर मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 78,375 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 56,635 और ट्रिपल शेयरिंग में 52,725 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 43,910 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 39,155 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article