IRCTC Christmas Package: घूमने के लिए सिंगापुर (Singapore) और मलेशिया (Malaysia) बेहतर देश है। हर साल भारत के लोग इन देशों में घूमने (Travel) के लिए जाते हैं। अगर आप भी इसी महीने क्रिसमस (Christmas) के मौके पर इन दोनों देशों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इन दोनों देशों को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम CHRISTMAS SPECIAL SINGAPORE AND MALAYSIA EX LUCKNOW (NLO11) है।
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप सिंगापुर और क्वालालंपुर (मलेशिया) घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। लखनऊ-दिल्ली-क्वालालंपुर-सिंगापुर आना-जाना फ्लाइट से होगा, जिसमें इंडिगो एयरलाइंस, एयर एशिया और एयर इंडिया की फ्लाइट शामिल है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 24 और 30 तारीख यानी 24 और 30 दिसंबर को लखनऊ से शुरू होगा। हालांकि आप दिल्ली से भी इस एयर टूर पैकेज में शामिल हो सकते हैं।
इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर
मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। टूर पैकेज की प्राइस में सिंगापुर और क्वालालंपुर की वीजा फीस भी शामिल है। 80 साल से कम उम्र के लोगों को इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी इस टूर पैकेज में मिलेगा। इस टूर पैकेज में जीएसटी की फीस भी शामिल है। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,66,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 1,41,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 1,34,200 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 1,11,200 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।
