यात्रा

IRCTC Kerala Package: दिवाली बाद आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूम आएं केरल, कम खर्च में मिलेगा स्वर्ग जैसे नजारे

IRCTC Kerala Package: ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 1-1 लंच और डिनर मिलेगा। टोल, पार्किंग और टैक्स इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

Image

IRCTC Kerala Package: केरल के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला टूर पैकेज।

IRCTC Kerala Package: केरल (Kerala) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में होती है। केरल को भगवान का देश कहा जाता है। देश ही नहीं विदेश से भी लोग यहां घूमने (Travel) के लिए आते हैं। अगर आप भी केरल घूमने का प्लान (Travel Plan For Kerala) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने केरल को लेकर एक टूर पैकेज (Kerala Tour Package) निकाला है, जिसमें आप केरल के कई सुंदर-सुंदर शहर घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम RAVISHING KERALA WITH HOUSEBOAT STAY (SEH030) है। इस टूर पैकेज में आप कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम/अलेप्पी घूम पाएंगे। ट्रेवलिंग मोड रोड का रहेगा। ये टूर पैकेज इसी महीने की 21 तारीख को कोच्चि से शुरू होगा।

5 रात और 6 दिन का है टूर पैकेज

ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 1-1 लंच और डिनर मिलेगा। टोल, पार्किंग और टैक्स इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 54,110 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 27,760 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 20,920 रुपए खर्च होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 8,795 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 4,960 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article