IRCTC International Tour Package: IRCTC समय-समय पर ऐसे टूर पैकेज लाता है जो यात्रियों को कम बजट में शानदार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटन का मौका देते हैं। इसी कड़ी में “भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर” उन लोगों के लिए खास है जो हिमालय की खूबसूरती, आध्यात्मिक स्थलों और अनोखी संस्कृति का अनुभव एक ही यात्रा में करना चाहते हैं। यह ट्रैवल पैकेज उन यात्रियों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है जो बिना लंबी प्लानिंग के एक इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करना चाहते हैं। यदि आप भी जल्दी किसी ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं, तो आपको इस पैकेज की पूरी डिटेल्स जाननी चाहिए।
पैकेज की डिटेल
IRCTC का यह पैकेज आपको 13 रात और 14 दिन की यात्रा कराने के लिए बनाया गया है, जिसकी शुरुआत दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। इस पैकेज का नाम BHARAT BHUTAN MYSTIC MOUNTAIN TOUR है। जिसका कोड CDBG39 रखा गया है। इस पैकेज में आप दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी जैसे स्टेशनों से भी ट्रेन पकड़ सकते हैं।
इस पैकेज की यात्रा आपको भूटान के साथ-साथ भारत के खूबसूरत पूर्वोत्तर राज्यों की झलक भी दिखाएगी। इस टूर के दौरान असम, मेघालय और भूटान के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। जिससे आपकी यह ट्रिप नेचर, संस्कृति और अध्यात्म का परफेक्ट मिश्रण बन जाएगी।
पैकेज में शामिल सुविधाएं
इस टूर पैकेज की खास बात यह है कि इसमें यात्रियों को लगभग सभी जरूरी सुविधाएं एक ही पैकेज में मिल जाती हैं। इस पैकेज में ट्रेन से यात्रा, 3-स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन, लोकल ट्रैवल, साइटसीइंग, ट्रैवल इंश्योरेंस और टूरिस्ट एस्कॉर्ट की सुविधा शामिल है।
पैकेज का खर्चा
पैकेज की कीमत ट्रेन के क्लास के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। इसमें एसी-3 टियर से लेकर एसी-फर्स्ट क्लास तक के ऑप्शन मिलते हैं, जिससे यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार पैकेज का आसानी से चुनाव कर सकते हैं। एसी-1 क्लास से अकेले सफर करने पर आपको 1,66,540 रुपए दो लोगों के साथ 1,41,540 प्रति व्यक्ति और तीन लोगों के साथ सफर करने पर 1,37,970 रुपए प्रति व्यक्ति का शुल्क देना होगा। एसी-2 क्लास में ये खर्चा क्रमशः: 1,58,215 रुपए 1,33,210 रुपए 1,29,640 रुपए का होगा। वहीं एसी-3 क्लास में सफर करने पर आपको 1,41,550 रुपए 1,16,545 रुपए, 1,12,975 रुपए का खर्च करना होगा।
