IRCTC EGYPT Tour Packages: अगर आप विदेश की यात्रा का प्लान कर रहे हो तो आईआरसीटीसी ने आपके लिए नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। EGYPT- THE GIFT OF NILE नाम से लॉन्च किए गए इस पैकेज की मदद से कम बजट में आप विदेश घूमने का लुत्फ उठा सकेंगे। यह पैकेज पर्यटकों को मिस्र में महत्वपूर्ण स्थानों को देखने की सुविधा देगा जो उनके लिए एक शानदार यात्रा होगी। इस पैकेज का कोड EHO038B है। 10 दिन और 9 रातों के इस टूर पैकेज में आपको नेफ़र्टारी का मंदिर, रामेसेस का मंदिर, यूनेस्को की विश्व धरोहर, कोम ओम्बो, एडफू जैसे शानदार पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी।
13 अक्टूबर 2024 को मिस्र यात्रा की शुरुआत हो रही है जिसमें कोलकाता से आपको फ्लाइट पकड़नी होगी। इस यात्रा के दौरान रहने से लेकर खाने-पीने तक का सारा खर्चा इस पैकेज में शामिल है आपको बिना किसी चिंता के आराम से चिल होकर बस इस देश की यात्रा करनी है। यहां आप मनोरंजन के साथ ही शानदार छुट्टी का अनुभव कर सकते हैं।
अगर आप सोलो ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हों तो आपको 2,24,000 रुपये इस पैकेज के लिए देना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करना यानि डबल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति किराया 1,82,400 रुपये होगा। वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में 3 लोग एकसाथ ट्रैवल करते हैं तो आपको 1,82,400 प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए किराया 1,56,500 तय किया गया है।
पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों में से किसी पर भी कॉल कर सकते हैं सौरव चटर्जी 8595904072, मौ साहा- 9836918754, श्रीमंत भक्त- 9735472614। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि व्यक्तिगत प्रकृति का कोई भी खर्चा इस पैकेज में शामिल नहीं है।
