यात्रा

IRCTC Tour package: उत्तर भारत के दिव्य त्रिकोण के कर आएं दर्शन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको उत्तर भारत के दिव्य त्रिकोण काशी अयोध्या एवं प्रयागराज की यात्रा करवाई जा रही है। पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं को जानने के बाद आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour package

IRCTC Tour package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको उत्तर भारत के दिव्य त्रिकोण काशी अयोध्या एवं प्रयागराज की सैर करवाई जा रही है। पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं को जानने के बाद आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। त्रिवेणी घाट आध्यात्मिक पवित्रता और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक है। यह वह स्थान है जहां भारत की तीन सबसे पवित्र नदियां - गंगा, यमुना और सरस्वती - मिलती हैं, जो हजारों तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और साधकों को अपने शांत तटों पर खींच लाती हैं।

काशी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कहा जाता है कि यह वह स्थान है जहां भगवान शिव ने अन्य देवताओं को दर्शन दिए थे। विश्वनाथ मंदिर उन्हीं को समर्पित है। यह बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक और सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है जहां आपको ले जाया जाएगा। अयोध्या, भारत का एक प्राचीन शहर है जो भगवान श्री राम की जन्मस्थली और महान महाकाव्य रामायण का आधार है।

12 दिन और 11 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 3 जून 2025 को केसीवीएल से ट्रेन नंबर 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस द्वारा 06.45 बजे प्रस्थान किया जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि आने वाले किसी भी मंगलवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹82840 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹54750, 53380 तय किया गया है। बच्चों के लिए किराया ₹42140 है। इस पैकेज का कोड SER054 है जिसकी बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287932082, 8287932114 8287932024, 8287932064 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article