यात्रा

IRCTC South India Tour Package: सितंबर में करें दक्षिण भारत के दर्शन, 10 दिन के लिए देने होंगे मात्र इतने रूपये

IRCTC Dakshin Darshan Yatra Tour Package: अगर आप सितंबर में परिवार या दोस्तों के साथ दक्षिण भारत के दर्शन की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आईआरसीटीसी के पास आपके लिए तिरुपति से लेकर कन्याकुमारी तक घूमने का एक शानदार ट्रेन टूर पैकेज है। आइये इस पैकेज के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Image

irctc dakshin darshan yatra train tour package fare details in hindi

IRCTC Dakshin Darshan Yatra Tour Package: अगर आपने अभी तक दक्षिण भारत की खूबसूरती नहीं देखी है तो आप काफी कुछ मिस कर रहे हैं। दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश से लेकर तेलंगाना और कर्नाटक सब शामिल है। ये भारत का वो हिस्सा है, जहां कला संस्कृति की एक अद्भुत छवि नजर आती है। दक्षिण भारत में न सिर्फ मंदिर, बल्कि झील, झरने, पहाड़, समुद्र जैसी कई सारी खूबसूरत जगह हैं। यहां लोग अपने परिवार के साथ घूमने तो कई सारे लोग पार्टनर के साथ हनीमून मनाने आते हैं। अगर आप भी आने वाले सितंबर महीने में दक्षिण भारत दे दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। आईआरसीटीसी ने हाल ही में दक्षिण दर्शन के लिए एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। आइये इस पैकेज के बारे में सबकुछ जानते हैं-

क्या है इस पैकेज का नाम?

आईआरसीटीसी के इस नए और शानदार पैकेज का नाम DAKSHIN DARSHAN YATRA (WZBG25) है। ये एक ट्रेन टूर पैकेज है, जिसमें आप भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में यात्रा करेंगे। इस पैकेज में आप पूरे 10 दिन और 9 रात के लिए साउथ इंडिया में रहेंगे और घूमेंगे।

कहां-कहां घूमेंगे आप?

IRCTC के इस शानदार ट्रेन टूर पैकेज के जरिए आप तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम घूमेंगे। यहां आपको अलग-अलग मंदिरों का दर्शन कराया जाएगा।

कितने पैसे होंगो खर्च?

आप अगर आईआरसीटीसी के दक्षिण टूर पैकेज को लेते हैं तो आपको इसके लिए ट्रेन की सीट के क्लास के हिसाब से पैसे देने होंगे। SL क्लास में यात्रा करने के लिए 18200 रूपये लगेंगे। वहीं, अगर आप 3AC की टिकट के साथ पैकेज लेते हैं तो आपको 30250 रुपये देने पड़ेंगे। अगर आप 2AC की टिकट के साथ टूर पैकेज को बुक करेंगे तो पूरे 40000 देने होंगे। ये सारे खर्चे सिर्फ सिंगल बुकिंग के हैं।

कैसे करें बुकिंग?

इस पैकेज की अगली यात्रा 4 सितंबर को निकलने वाली है तो अगर आपको इसकी बुकिंग करनी है तो जल्दी से https://www.irctctourism.com वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक करें। वैसे आप चाहें तो इसकी ऑफलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article