यात्रा

क्रिसमस स्पेशल, अद्भुत अंडमान में बिताएं यादगार छुट्टियां, 6 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने क्रिसमस के मौके पर आपके लिए बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

अद्भुत अंडमान में बिताएं यादगार छुट्टियां,

IRCTC Tour Package: क्रिसमस को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने WONDROUS ANDAMAN (CHRISTMAS SPL) नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। विशेष रूप से इस पैकेज को क्रिसमस के मौके पर यादगार छुट्टियां बताने के लिए ही डिजाइन किया गया है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 दिसंबर 2025 को मुंबई से प्रस्थान कर पोर्ट ब्लेयर पहुंचना। होटल में चेक-इन करना। शाम को सेल्युलर जेल और कॉर्बिन्स कोव बीच घूमने जाना। इसके बाद सेल्युलर जेल में होने वाला लाइट एंड साउंड शो देखना। रात का खाना और रात को पोर्ट ब्लेयर में ही ठहरना। आपकी आगे की यात्रा भी बेहद खास और स्पेशल रहने वाली है।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 87000 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 64600 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 61100 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 52900 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WMA45A है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प की माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर संपर्क (Call/SMS/WhatsApp) कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article