यात्रा

क्रिसमस स्पेशल ट्रिप, केरल की स्वर्गीय झलक के लिए हो जाएं तैयार, 6 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने क्रिसमस पर आपके लिए बेहद आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल घूमने का मौका मिल रहा है। मुंबई से शुरुआत होने वाले इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

क्रिसमस स्पेशल ट्रिप

IRCTC Tour Package: क्रिसमस के मौके पर शानदार ट्रिप का अगर प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Celestial Kerala (Christmas Special) नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। विशेष रूप से इस पैकेज को क्रिसमस के मौके पर मस्ती की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 21 दिसंबर 2025 को मुंबई से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। कोचीन एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करें। थोड़ी देर आराम के बाद मरीन ड्राइव जाएं, जहां बोटिंग का मजा लें और मशहूर चाइनीज फिशिंग नेट्स देखें। शाम को डिनर के बाद रात में कोचीन में ही ठहराव रहेगा। आगे का कार्यक्रम भी बेहद मजेदार रहने वाला है।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 62,700 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 46,500 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 45,100 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMA41A है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931886 इस नंबर पर संपर्क (Call/SMS/WhatsApp) कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article