IRCTC Tour Package 2024: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए बेहद कम पैसों में विदेश घूमने का मौका लेकर आई है। बाली इंडोनेशिया में स्थित खूबसूरत आइलैंड है यहां दुनिया भर से पर्यटक खूबसूरत समुद्र तटों, सांस्कृतिक धरोहर, और प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए आते हैं। इस पैकेज के तहत आपको इस मंत्रमुग्ध कर देने वाली जगह का दीदार करवाया जाएगा। कूटा बीच से लेकर उबुद तक आपको तमाम टूरिस्ट प्लेस दिखाए जाएंगे।
बाली टूर पैकेज इसलिए है खास: आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम PUJA SPECIAL AMAZING BALI EX MUMBAI रखा है। इस टूर पैकेज में आपको नूसा पेनिडा, माउंट बटूर, लॉविना, सेमिन्याक जैसी खूबसूरत जगहों की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में आपको होटल में ठहरने, नाश्ता और रात का खाना, कैब सेवा और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिल रही है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 नवम्बर से होने वाली है।
मिल रही हैं तमाम सुविधाएं: इस पैकेज में भी यात्रियों की हर जरूरत का ख्याल रखा गया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को आने जाने दोनों तरक की एयर टिकट मिलेगी। ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था होगी। घूमने के लिए कैब भी दी जाएगी। साथ ही नाश्ता और खाना भी पैकेज में शामिल होगा।
कितना होगा खर्च: अगर आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं तो आपको 99600 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ ट्रैवल करने पर प्रति व्यक्ति 89900 रुपये खर्च करने होंगे। ट्रिपल शेयरिंग के लिए किराया 89900 रुपए होगा। इस टूर पैकेज की बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर 'बुक नाउ' विकल्प पर क्लिक करके करके सीधे बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बुकिंग IRCTC ऑफिस में जाकर ही की जा सकती है।
