IRCTC Bali Package: इंडोनेशिया की गिनती उन देशों में की जाती है, जहां भारतीय काफी संख्या में घूमने के लिए हर साल आते हैं। इंडोनेशिया में घूमने के काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं, जिनमें बाली ज्यादातर लोगों का फेवरेट है। अगर आप हनीमून के लिए इंडोनेशिया आने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बाली का जरूर प्लान बनाना चाहिए। न्यूली मैरिड इंडियन कपल्स हनीमून के लिए बाली आना काफी पसंद करते हैं। अगर आप अगस्त के महीने में हनीमून के लिए बाली आने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।
हनीमून के लिए आईआरसीटीसी का बाली पैकेज
दरअसल बाली को लेकर आईआरसीटीसी ने एक खास एयर टूर पैकेज निकाला है, जो अगस्त महीने के लिए है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम THRILLING BALI WITH 04 STAR ACCOMMODATION WITH IRCTC EX LUCKNOW (NLO21) है, जो 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज की शुरुआत 27 अगस्त को लखनऊ से होगी। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है, जहां आप लखनऊ से बेंगलुरु होते हुए बाली आना-जाना करेंगे। फ्लाइट का टिकट इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास का मिलेगा।

Bali Package
पैकेज में रहने को मिलेगा 4 स्टार होटल
हफ्तेभर के इस पैकेज में आप बाली की सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे। बाली के इस पैकेज में आपको रहने के लिए 4 स्टार होटल मिलेगा। एसी गाड़ी से आपको एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के साथ ही साइट सीन भी कराया जाएगा। मील प्लान में आपको तीनों टाइम का खाना दिया जाएगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। इसके अलावा पैकेज में एक आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी मिलेगा। नॉर्मल वीजा चार्जेस, टूरिज्म टैक्स, 70 साल तक के यात्रियों को मुफ्त में ट्रैवल इंश्योरेंस और जीएसटी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।
दो लोगों की शेयरिंग पर पैकेज की प्राइस है 1,06,400 रुपए
बाली के इस हनीमून पैकेज की प्राइस 1 लाख रुपए से ऊपर है। अगर आप इस पैकेज को सिर्फ अपने लिए बुक करते हैं, तो आपको 1,14,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं शेयरिंग में दो लोगों पर पैकेज की कीमत 1,06,400 रुपए और तीन लोगों पर पैकेज की प्राइस 1,05,700 रुपए रखी गई है। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लने पर आपको 1,00,200 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर आपको 92,900 रुपए देने होंगे। अगर आप बाली के इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं पैकेज को ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना पड़ेगा।
