IRCTC Karnataka Package: घूमने के लिए अगर आप दक्षिण के किसी राज्य में जाने का सोच रहे हैं, तो आप कर्नाटक का प्लान बना सकते हैं। घूमने से लेकर हनीमून तक के लिए कर्नाटक बेस्ट राज्यों में से एक है। यहां आपको देखने के लिए हिल स्टेशंस भी मिलेंगे। उत्तर भारत से भी लोग कर्नाटक घूमने के लिए आते हैं। काफी न्यूली मैरिड कपल्स यहां शादी के बाद हनीमून के लिए पहुंचते हैं। सितंबर महीने में आप भी कर्नाटक घूमने का मन बना रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े फायदे की हो सकती है।
IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से बनाएं कर्नाटक का प्लान।
ये भी पढ़ें- मुंबई वालों के लिए आईआरसीटीसी लाया भूटान का स्पेशल पैकेज, 6 दिन के खर्च करने होंगे इतने रुपए
ये भी पढ़ें- नैनीताल के आसपास घूमने की ये जगह हैं काफी सुंदर, वीकेंड में गर्लफ्रेंड संग जरूर करें विजिट
सितंबर महीने में बनाएं कर्नाटक घूमने का ट्रैवल प्लान
दरअसल आईआरसीटीसी ने कर्नाटक को लेकर एक खास एयर टूर पैकेज निकाला है, जो सितंबर महीने के लिए है। 5 रात और 6 दिन के इस पैकेज का नाम KOFFEE WITH KARNATAKA (SHA22) है। इस पैकेज की शुरुआत 27 सितंबर को हैदराबाद से होगी। पैकेज में आप हैदराबाद से बेंगलुरु इंडिगो एयरलाइंस से आएंगे। पैकेज में आपको जो फ्लाइट का टिकट मिलेगा, वह इकोनॉमी क्लास का होगा।
IRCTC पैकेज में घूमें कर्नाटक की ये 4 जगह
कर्नाटक के इस पैकेज में आपको बेलूर, कूर्ग, हलेबिड, मैसूर घुमाया जाएगा। पैकेज में आप 2 रात मैसूर, 2 रात कूर्ग और 1 रात हासन में रहेंगे। पैकेज में आपको खाना भी मिलेगा, जिसमें 5 सुबह का नाश्ता और 5 रात का खाना शामिल है। पैकेज में आपको घुमाने के साथ साइट सीन एसी बस से कराया जाएगा। इसके अलावा पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी इस पैकेज में शामिल है।
50,000 रुपए से कम है पैकेज की प्राइस
आईआरसीटीसी ने कर्नाटक के इस पैकेज की प्राइस 50,000 रुपए से कम रखी है। अगर आप इस पैकेज को अकेले के लिए बुक करते हैं, तो आपको 38,000 रुपए खर्च करने होंगे। शेयरिंग में दो लोगों के लिए पैकेज की कीमत 29,600 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की प्राइस 27,750 रुपए रखी गई है। वहीं बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 23,950 रुपए से 16,400 रुपए के बीच है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। वहीं आईआरसीटीसी के दफ्तर जाकर आप इस पैकेज को ऑफलाइन बुक कर पाएंगे।
