Peaceful Travel Places: इंट्रोवर्ट यानि अंतर्मुखी व्यक्ति शोर-शराबे से दूर, खुद से जुड़ने की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी इंट्रोवर्ट व्यक्ति हैं और यात्रा के दौरान आपको भीड़ नहीं, शांति चाहिए; पार्टी नहीं, प्रकृति का साथ चाहिए तो ये लेख आपके लिए ही है। भारत की ऐसी 4 ट्रैवल डेस्टिनेशन जो किसी मेडिटेशन से कम नहीं है।
तवांग (अरुणाचल प्रदेश): बर्फ से ढकी वादियां, तवांग मठ, और कम टूरिस्ट तवांग (अरुणाचल प्रदेश) की पहचान है। इंट्रोवर्ट्स की ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में तवांग को जाना जाता है। यहां दिनभर आप बस आसमान और पहाड़ों को निहार सकते हैं। यात्रा के दौरान स्थानीय तिब्बती भोजन का स्वाद लेना ना भूलें।
गोकर्ण (कर्नाटक): योग, समुद्र की लहरें और एकांत गोकर्ण (कर्नाटक) को खास बनाता है। इंट्रोवर्ट्स के लिए इससे बेहतर क्या ही हो सकता है। यहां के अनछुए समुद्र तट जैसे ओम बीच या हाफ मून बीच जाकर आप दो पल शांति से बिता सकते हैं।
लैंसडाउन (उत्तराखंड): किताब पढ़ने, खुद से बात करने और वॉक पर जाने के लिए अगर आप किसी लोकेशन की तलाश में हैं तो लैंसडाउन (उत्तराखंड) जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां ना कोई क्लब है ना हल्ला सिर्फ हरियाली, बादल और सुकून इसकी पहचान है।
भीनबेटका (मध्य प्रदेश): अगर आपको इतिहास, कला और साइलेंस पसंद है तो यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट होने के बावजूद यहां बहुत कम भीड़ होती है।
