यात्रा

बिना खर्चा किए घूमें दुनिया, जानिए कुछ स्मार्ट और असरदार टिप्स

Budget Travel Tips: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि वो यात्रा तो करना चाहते हैं लेकिन पैसे की कमी के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन, अगर आप थोड़ा ध्यान दें ता पाएंगे कि पैसे की कमी यात्रा में रुकावट नहीं बल्कि सीखने का एक नया अवसर होती है। ऐसे में बजट की चिंता को भूलकर इस बार आप यात्रा करने का सोच सकते हैं।

Image

Budget Travel Tips (photo: canva)

How To Travel For Free: अगर आप थोड़ी समझदारी और साहस के साथ यात्रा करते हैं तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि आप बिना पैसे के भी दुनिया देख सकते हैं। बहुत से लोग घूमना तो चाहते हैं लेकिन बजट के खेल में फंसकर वो ऐसा नहीं कर पाते। लोगों को लगता है कि ट्रैवल के लिए ढेर सारे पैसे की जरूरत होती है लेकिन, सच तो ये है कि आप कम पैसों में या फिर बिना पैसों के भी यात्रा कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बिना पैसों के ट्रैवल कर सकते हैं।

वॉलंटियर ट्रैवल: कई NGO, फार्म, हॉस्टल और संगठन ऐसे होते हैं जो यात्रियों को कुछ घंटे काम के बदले तमाम तरीके की सुविधा प्रदान करता है। यहां आप मुफ्त में खाना और रहने की जगह के साथ ही लोकल लाइफ का अनुभव कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको यहां नया कौशल सीखने का मौका भी मिलता है। उदाहरण- वर्कअवे, WWOOF (खेती का काम), हेल्पएक्स।

टेंट लगाएं या फ्री स्टे चुनें: होटल के कमरे में वक्त गुजारने की जगह टेंट लगाएं या फ्री स्टे चुनें। अगर आपके पास टेंट है तो आप पहाड़ी इलाकों या बीच के पास भी शानदार रात गुजार सकते हैं। ऐसे में आपको लोकल लोगों से जुड़ने का मौका भी मिलेगा।

सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल: सिर्फ मजे के लिए यात्रा ना करें सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें और कंटेट क्रिएट करने पर फोकस करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो ट्रैवल ब्रांड्स, होटल या टूरिज्म बोर्ड से प्रमोशन के बदले आपको तमाम तरह की फ्री सुविधाएं मिल सकती हैं।

खाने-पीने की नो टेंशन: जहां जाने का आप प्लान कर रहे हैं वहां आसपास के गुरुद्वारे, मंदिर, आश्रमों में खाने के लिए जाएं। लोकल लोगों से बातचीत करें और उनके साथ खाना बांटे। इसके अलावा आप वॉलंटियर बन सकते हैं और खाना भी पा सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article