यात्रा

बिना झंझट पहुंचे मसूरी, नहीं मिलेगा जाम, दिल्ली से इस समय निकलें

Mussoorie Road Trip: अगर आप मसूरी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यात्रा के दौरान जाम में ना फंसे उसके लिए किस समय पर निकलें इस बात को यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

मसूरी रोड ट्रिप

Mussoorie Road Trip: गर्मी का मौसम आते ही पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। अगर आप वीकेंड पर दिल्ली से मसूरी (Mussoorie Traffic) जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि इस टाइम वहां रास्तों पर लंबा जाम लगना आम बात है। अगर आप बिना किसी झंझट के घंटों ट्रैफिक में फंसे बिना ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो सही समय और सही रूट चुनना बेहद जरूरी है। यहां कुछ बातें बताई गई हैं जो आपका सफर काफी आसान और मजेदार बना सकते हैं।

सुबह जल्दी निकलना रहेगा बेस्ट

अगर आप दिल्ली से मसूरी रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच निकल जाएं। इस समय हाईवे पर ट्रैफिक काफी कम रहता है। बिना जाम में फंसे आसानी से आप मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की पार कर सकते हैं। अगर आप सुबह जल्दी निकलते हैं तो फिर इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि आप दोपहर की भीड़ और देहरादून के ट्रैफिक से बच जाएं।

कौन सा रूट रहेगा बेहतर

अगर आप रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि एक्सप्रेसवे बनने के बाद सफर पहले से आसान हो गया है। दिल्ली से मसूरी जाने के लिए सबसे पॉपुलर रूट- (दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-रुड़की-देहरादून-मसूरी) है। यह रूट लगभग 290 से 300 किलोमीटर का है। देहरादून और मसूरी के बीच शाम के समय ट्रैफिक बढ़ जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप दोपहर बाद देहरादून पहुंचते हैं, तो मसूरी रोड पर लंबा जाम मिल सकता है।

ट्रेन और बस वालों के लिए रास्ता

अगर आप दिल्ली से देहरादून तक ट्रेन या वोल्वो बस से जा रहे हैं तो यह भी अच्छा ऑप्शन है। देहरादून से मसूरी के लिए टैक्सी और शेयर कैब आसानी से मिल जाती हैं। बस तड़के सुबह पहुंचने की कोशिश करें ऐसे में जाम की टेंशन भी कम होगी।

इन टाइम पर एंट्री से बचें

देहरादून और मसूरी रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक रहता है। इसलिए कोशिश करें कि दोपहर 1 बजे तक देहरादून हर हाल में पहुंच जाएं। इससे आपको होटल तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article