यात्रा

Kainchi Dham traffic: जाम से बचकर पहुंचे कैंची धाम, इस टाइम निकले तो रास्ता रहेगा खाली

Kainchi Dham traffic: कैंची धाम का शांत वातावरण लोगों को मानसिक सुकून देता है। अगर आप कैंची धाम जाने का प्लान कर रहे हैं तो जाम से बचने और यात्रा को आसान बनाने के टिप्स यहां दिए गए हैं।

Image

जाम से बचकर पहुंचे कैंची धाम

Kainchi Dham traffic: स्पिरिचुअल टूरिज्म यानि आध्यात्मिक यात्रा का क्रेज मौजूदा समय में चरम पर है। दिल्ली और आसपास के इलाकों से लोग वीकेंड पर कैंची धाम (Kainchi Dham) जाने का प्लान करते हैं। कैंची धाम उत्तराखंड का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जो लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। अगर आप कैंची धाम जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि यहां पहुंचने का सबसे बड़ा चैलेंज ट्रैफिक जाम और भीड़ है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे कि कैसे बिना किसी परेशानी के जाम से बचकर आराम से आप कैंची धाम पहुंच सकते हैं।

कैंची धाम जाने का सबसे सही समय

यात्रा के दौरान बिल्कुल भीड़ ना मिले इस बात की संभावना काफी कम है। लेकिन, अगर आप नीचे दी गई टाइमिंग को फॉलो करते हैं तो रास्ते में मिलने वाले लंबे जाम से बच सकते हैं। किस टाइम निकलना सही रहेगा, कैसे जाम से बचें और यात्रा को आसान बनाएं यहां डिटेल में इसे समझाया गया है।

सुबह जल्दी निकलें: सुबह 5 से 7 के बीच हर हाल में निकल जाएं। इस समय ट्रैफिक ना के बराबर होता है। नैनीताल रोड और भवाली के रास्ते यात्रा का प्लान करें। दोपहर 11 से 4 के बीच भारी भीड़ रहती है। इस समय भूलकर भी ना निकलें। अगर आप वीकेंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि वीकेंड और छुट्टियों में यह समय और भी खराब हो जाता है। शाम के समय ट्रैफिक थोड़ा कम हो जाता है लेकिन पार्किंग और दर्शन में भीड़ बनी रहती है।

जाम से बचने के आसान टिप्स

  • वीकेंड की जगह वीकडेज (सोमवार से गुरुवार) का चुनाव करें
  • सुबह जल्दी यात्रा शुरू करें
  • लाइव ट्रैफिक अपडेट देखें
  • पब्लिक हॉलीडे से बचें
  • छोटे वाहन का उपयोग करें

यात्रा प्लानिंग का स्मार्ट तरीका

आपकी यात्रा बहुत आसान हो जाए इसके लिए आपको स्मार्ट तरीके से ट्रिप प्लान करना बेहद जरूरी है। चाहे आप सोलो ट्रिप कर रहे हों या फिर परिवार के साथ हर हाल में सुबह 5 से 6 बजे तक नैनीताल रोड पहुंचने की कोशिश करें। अगर आप भवाली के रास्ते आ रहे हैं तो अपनी कार भवाली के पास प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग में छोड़ें ताकि जाम में ना फंसें। गूगल मैप पर ट्रैफिक चेक करते रहें। कैंची धाम के दर्शन के बाद आसपास के कैफे और जगहों का आनंद लेने का भी प्लान कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article