यात्रा

Leopard Trail: गुरुग्राम में करें रोमांचक सफर, शहर के पास हो जाएगा जंगल का अहसास

Leopard Trail Gurugram: दिल्ली-एनसीआर के सबसे नजदीक अगर आप प्राकृतिक ट्रेकिंग और वाइल्डलाइफ जोन की तलाश में हैं तो फिर आप लेपर्ड ट्रेल का रुख कर सकते हैं। गुरुग्राम से लगभग 10-12 किमी की दूरी पर स्थित ये जगह चिलआउट करने के लिए बेस्ट ऑपशन हो सकती है। एक दिन की वीकेंड ट्रिप के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट है।

Image

Leopard Trail Gurugram

Gurugram Tourism Places: अगर आप गुरुग्राम या फिर इसके आसपास रहते हैं तो यहां हम आपको एक ऐसी शानदार जगह के बारे में बताएंगे जहां कम समय में पहुंचकर आप चिलआउट कर सकते हैं। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित लेपर्ड ट्रेल शहर की भागम-भाग से दूर शांति पाने के लिए शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो अरावली पहाड़ियों की गोद में बसा हुआ है।

कैसे पहुंचे

दिल्ली या गुरुग्राम से अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो फिरLeopard Trail, Leopard Trail Gurugram, Gurugram tourism, Gurugram tourism places, Gurgaon nature trails, Leopard Trail adventure गूगल मैप्स में "Leopard Trail Gurgaon" डालें आप आसानी से यहां पहुंच जाएंगे। सड़क मार्ग से यात्रा करना आपको शानदार अनुभव दे सकता है। सड़कें पक्की हैं, लेकिन ट्रेल का रास्ता कच्चा है ऐसे में थोड़ी सावधानी की जरूरत है। हुडा सिटी सेंटर इसके निकटतम मेट्रो स्टेशन है।

यहां क्या कर सकते हैं

सनराइज/सनसेट फोटोग्राफी के लिए ये जगह बेस्ट है। ट्रेल के पास आपको 2 किफायती ढाबे मिल जाएंगे जहां आप स्वादिष्ट खाने का मजा उठा सकते हैं। बर्ड वॉचिंग, साइक्लिंग, ट्रेकिंग / हाइकिंग भी आप यहां कर सकते हैं।

घूमने का सही समय

मानसून में (जुलाई-सितंबर) के महीने में यहां हरियाली बहुत सुंदर दिखती है। पथ फिसलन भरा हो सकता है लेकिन, यह समय घूमने के लिए उपयुक्त है। अगर आप अप्रैल से जून के वक्त गर्मी में ट्रैवल कर रहे हैं तो सुबह-सुबह जाना यहां बेस्ट है। अक्टूबर से मार्च ठंडा मौसम और घूमने के लिए आदर्श होता है।

सावधानियां

जंगल क्षेत्र में जाने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। लेपर्ड (तेंदुआ) यहां पर आपको दिख सकते हैं। प्लास्टिक या कूड़ा न फैलाएं क्योंकि यह एक इको-सेंसिटिव जोन है। अंधेरा होने से पहले लौटना बेहतर रहता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article