यात्रा

गोवा घूमने वालों के लिए नया स्पॉट, देखें श्री राम की सबसे ऊंची मूर्ति, पूरी जानकारी यहां

Goa Ram Statue: अगर आप गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार बीच डेस्टिनेशन के साथ आध्यात्मिक पर्यटन भी कर सकते हैं। दुनिया में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण यहां किया गया है जहां घूमने का आप प्लान कर सकते हैं। गोवा में लगी श्री राम की सबसे ऊंची मूर्ति कहां देख सकते हैं यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

गोवा घूमने वालों के लिए नया स्पॉट

Gokarn Partagali Mutt Goa: बीच डेस्टिनेशन के लिए फेमस गोवा पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। लेकिन, अगर आप गोवा की पारंपरिक बीच-पर्यटन के साथ ही आध्यात्मिक पर्यटन करना चाहते हैं तो इस बार आपकी यात्रा और भी ज्यादा खास बनने वाली है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया है। इसे दुनिया में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया जा रहा है।

अगर आप गोवा में श्री राम की सबसे ऊंची मूर्ति देखना चाहते हैं तो आपको गोकर्ण पर्तगाली मठ में जाना होगा। मूर्ति का डिजाइन प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार द्वारा किया गया है जिन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा बनाई है।

गोवा की यात्रा के दौरान इस बार आप मूर्ति दर्शन, मठ दर्शन और थीम पार्क विजिट का एकसाथ प्लान कर सकते हैं। साउथ गोवा से इसकी दूरी लगभग 30–40 मिनट की है वहीं नॉर्थ गोवा से दूरी- 1.5–2.5 घंटे के बीच है। रास्ता हरा भरा, शांत और सुंदर है ऐसे में आप कॉस्टल रोड ड्राइव का मजा ले सकते हैं।

गोकर्ण पर्तगाली मठ पहुंचें यहां आपको शांत और दिव्य मठ परिसर में मिलेंगे- 77-फुट भगवान श्री राम की कांस्य मूर्ति, गोवा की सरस्वती नदी के किनारे स्थित शांत वातावरण, संतों की परंपराओं और संस्कृति की झलक। बता दें कि इस नए धार्मिक-आधार और पर्यटन स्थल के साथ ही एक रामायण थीम पार्क भी शुरू हुआ है, जिससे यह पर्यटकों के साथ ही भक्तों के लिए भी आकर्षक बन गया है।

कैसे पहुंचे और जाने का सही समय: कैनाकोना से: 10-12 मिनट, मडगांव से: 35-45 मिनट, पणजी से: 1.5-2 घंटे का समय यहां पहुंचने में लग सकता है। सुबह 8 बजे से 11 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे यहां जाने का सही समय है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article