यात्रा

अंडर रेटेड है गोवा की ये खूबसूरत जगह, पार्टी कल्चर से दूर बसी है जन्नत

Goa Famous Places: हम जिस जगह के बारे में आपको डिटेल में बताने जा रहे हैं वहां कोई भीड़ नहीं है, कोई ट्रैफ़िक रुकावट नहीं है, कोई व्यस्त सड़कें नहीं हैं। गोवा के अन्य हिस्सों की तुलना में यहां की सड़कें शांत हैं और आसपास का वातावरण हरा-भरा है।

Image

Chorao Island

Chorao Island: राजधानी शहर पणजी से सिर्फ 11 किमी दूर स्थित चोराओ द्वीप की खूबसूरती से बेहद कम लोग वाकिफ हैं। भले ही ये प्यारी सी जगह हलचल भरे पणजी के बहुत करीब हो बावजूद इसके चोराओ अबतक शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने में कामयाब रहा है। अगर आप दर्शनीय स्थलों की यात्रा के बिना नहीं रह सकते तो आपके लिए चोराओ द्वीप की यात्रा करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

यहां हर वो चीज है जो इस द्वीप को अद्वितीय और लोकप्रिय बनाती है। प्राकृतिक सुंदरता, जीवंत वन्य जीवन, पारंपरिक गोवा की जड़ें और जीवन की धीमी गति का आश्चर्यजनक मिश्रण आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा। पणजी और आस-पास के स्थानों की हलचल और उनके समुद्र तटों और नाइटलाइफ़ की तुलना में ये जगह थोड़ी सी अलग और अनूठी है।

चोराओ द्वीप वह जगह है जहां आप सारी चिंता को छोड़कर शांति से विश्राम कर सकते हैं। वास्तव में अपने आस-पास की प्रकृति में डूबने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। यहां का सन्नाटा भी खूबसूरत है। रिबंदर से नौका लेकर चोराओ द्वीप तक पहुंचा जा सकता है।

नौका की सवारी बहुत सरल लेकिन रोमांचक जर्नी है। नौका की सवारी निःशुल्क है। मांडोवी नदी पर 10 मिनट की नौका सवारी आपको हरे-भरे मैंग्रोव के बीच ले जाती है। नौका से उतरने के बाद ठीक मुहाने पर, बहुत प्रसिद्ध सलीम अली पक्षी अभयारण्य का प्रवेश द्वार है। अभयारण्य में किंगफिशर, ईगल, बगुले और प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियों सहित एक मनोरम विविधता देखने को मिल जाएगी।

बता दें कि भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से पक्षी प्रेमी और प्रकृति प्रेमी इस एवियन वंडरलैंड का अनुभव लेने यहां आते हैं। यहां, आप पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं और साथ ही, मैंग्रोव और बैकवाटर के बारे में और अधिक जान सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article