साल 2025 में बिना रोक टोक के घूमो ये 6 देश, भारतीय लोगों के लिए है वीजा फ्री

Visa free countries for Indian: अगर आप नए साल पर विदेश यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं और भारतीय नागरिक हैं तो फिर ये आर्टिकल आपके लिए ही है। कुछ देश हैं जहां भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा है। इन देशों में आप बिना किसी झंझट के यात्रा कर सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Dec 8 2024, 11:13 IST
भूटानImage Credit : Istock01 / 06

भूटान

भूटान में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों को वीज़ा के अलावा पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं है। यहां भारतीय नागरिक केवल वोटरकार्ड की मदद से प्रवेश कर सकते हैं। पारो, चेलिला पास, थिम्फू, टाइगर्स नेस्ट यहां प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

मॉरीशसImage Credit : Istock02 / 06

मॉरीशस

मॉरीशस में 60 दिन तक भारतीय नागरिकों के लिए बिना वीज़ा के यात्रा की अनुमति है। ब्लू बेज मारिन पार्क, ग्रांड बासिन, चामरेल पाइप फॉल्स और ट्री टूपर्स पार्क यहां प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

नेपालImage Credit : Istock03 / 06

नेपाल

नेपाल में भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा फ्री प्रवेश की सुविधा है। एवरेस्ट बेस कैम्प ट्रैक, काठमांडू, पोखरा, लुंबिनी और चितवन नेशनल पार्क यहां प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

सिंगापुरImage Credit : Istock04 / 06

सिंगापुर

भारतीय नागरिक 30 दिन तक बिना वीज़ा के सिंगापुर में यात्रा कर सकते हैं। गार्डन्स बाय द बे, यूनिवर्सल स्टूडियोज, मारिना बे सैंड्स यहां प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

हांगकांगImage Credit : Istock05 / 06

हांगकांग

भारतीय नागरिक हांगकांग में बिना वीज़ा के 14 दिन तक यात्रा कर सकते हैं। डिज़नीलैंड यहां का प्रमुख पर्यटन स्थल है इसके अलावा आप स्काईलाइन भी घूम सकते हैं।

जॉर्डनImage Credit : Istock06 / 06

जॉर्डन

भारतीय नागरिकों को जॉर्डन में 30 दिन तक का वीज़ा-ऑन-अराइवल मिलता है। विश्व धरोहर स्थल पेट्रा और डेड सी इसी मुल्क में स्थित हैं जहां पर्यटक घूमने के लिए जा सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!