नए साल की पहली यात्रा का अपना ही एक अलग अनुभव होता है। यह एक जगह से दूसरी जगह भाग-दौड़ करने या चेकलिस्ट पूरी करने के बारे में नहीं है। इस बार यात्रा आप हल्केपन, थोड़ी शांति और शायद दिल के सुकून के लिए कर सकते हैं। अगर आप ऐसी जगह चाहते हैं जहां आप सुकून से सांस ले सकें, धीरे-धीरे प्रकृति के साध तादम्य बिठा सकें और तरोताजा होकर वापस घर लौट सकें तो ऐसा संभव है। ये 5 स्थान वाकई एक नई शुरुआत का एहसास आपको दिला देंगे।
ऑरोविल, तमिलनाडु: ऑरोविल शांति का एक छोटा सा कोना है, जो हरियाली से घिरा हुआ है और खामोशी में डूबा हुआ है। यहां आपको सुकून भरे दिन, स्वादिष्ट भोजन और खुली बातचीत मिलती है। यह किसी यात्रा जैसा बिल्कुल नहीं लगता बल्कि जीवन की रफ्तार फिर से बढ़ने से पहले एक पल के लिए विराम लेने जैसा लगता है।
गंगटोक, सिक्किम: यहां पर्यटकों की संख्या कम होती है, इसलिए मठ लगभग निजी लगते हैं और नजारे और भी खूबसूरत होते हैं। धीरे-धीरे टहलें, कुछ गर्म खाएं और पहाड़ों की ताजी हवा में सांस लें। यहां मिलने वाली स्पष्टता का अनुभव आपके जाने के बाद भी आपके साथ बना रहता है।
हम्पी, कर्नाटक: हम्पी आपको मन और हृदय दोनों में शांति प्रदान करता है। प्राचीन खंडहर, खुले मैदान, पुराने पत्थर के मंदिरों और सुनसान रास्तों पर घूमना। यह आपको छोटा महसूस कराता है, लेकिन अच्छे अर्थों में। यह पूरा स्थान आपको स्थिरता, चिंतन और बाकी सब चीजों से शांतिपूर्ण रूप से अलग होने का एहसास कराता है।
उदयपुर, राजस्थान: उदयपुर का माहौल शांत और सौम्य होता है। झीलें लगभग शांत होती हैं, मौसम सुहावना होता है और सुबहें सुकून भरी होती हैं। नाव की सवारी करें, किसी शांत कैफे में आराम से नाश्ता करें, पानी पर सूर्यास्त देखें। पूरा शहर एक सौम्य और आशा भरी ऊर्जा से भरा होता है।
वरकला, केरल: वरकला में समुद्र की शांति के साथ-साथ एक आध्यात्मिक अनुभूति भी मिलती है। यात्रा के दौरान लहरों की आवाज सुनें, योग कक्षा में शामिल हों। यहां समय ठहर सा जाता है। आप जब यहां जागते हैं तो सुबह को सचमुच में महसूस कर सकते हैं।
