यात्रा

गणेश चतुर्थी पर Delhi-NCR पर यहां सजेंगे सबसे शानदार पांडाल, बप्पा को देखने पहुंचते हैं हजारों भक्त

Ganesh Chaturthi 2025 : देश में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 27 अगस्त से मनाया जाएगा। यदि आप गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाना चाहते हैं, तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं। आइए जानते हैं Delhi-NCR के कुछ शानदार गणेश पांडाल...

Image

ganesh charturthi 2025

Ganesh Chaturthi 2025 : 27 अगस्त यानी कल से शुरु हो रहा गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से शुरु होने वाला ये त्यौहार आज देश भर में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास तरह का पांडाल सजाया जाता है। जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमा को 10 दिन के लिए स्थापित किया जाता है। आज हम आपको Delhi-NCR के कुछ शानदार गणेश पांडाल बताने जा रहे हैं। जहां आप विध्नहर्ता का दर्शन-पूजन कर सकते हैं।

गणेश महोत्सव समिति, लक्ष्मी नगर

दिल्ली में लक्ष्मी नगर का गणेशोत्सव काफी खास होता है। यहां सजने वाला पांडाल दिल्ली के सबसे पुराने और प्रसिद्ध पंडालों में गिना जाता है। इस पांडाल में आप विशाल गणेश प्रतिमा देख सकते हैं।

गणेश पाडांल, नोएडा

नोएडा के सेक्टर-62 में बना गणेश पांडाल अपनी महाराष्ट्र वाली थीम के लिए अलग पहचान रखता है। यहां लगने वाला लड्डू भोग और भव्य आरती आपके माहौल को भक्तिमय बना देते हैं। आप भी एक बार यहां जाकर बप्पा का दर्शन कर सकते हैं।

द्वारका गणेश पांडाल, दिल्ली

दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार होने वाली पूजा-अर्चना दिल्ली के द्वारका गणेश पांडाल को खास बनाती है। जहां आप भजन संध्या, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं।

गणेश पांडाल, कनॉट प्लेस

दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस, अपने भव्य गणेश पांडाल के लिए भी जाना जाता है। यगां आपको विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा विशाल गणेश प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रहती है।

गरुग्राम गणेश महोत्सव

गुरुग्राम के गणेश पाडांल भी काफी खास होते हैं। यदि प्रमुख मंदिरों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती है और पांडाल सजाए जाते हैं। खासकर सोहना रोड़ और एमजी रोड पर होने वाले आयोजन काफी भव्य होते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article