यात्रा

दुनिया के वह देश जहां घूमने आते हैं सबसे ज्यादा पर्यटक, नजारे देख आप भी बना लेंगे प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2025, 07:30 AM IST

Top Most Visited Countries In The World : पर्यटन दुनिया भर में एक नया ट्रेंड बनकर सामने आ रहा है। जी हां आज लोग घूमने-फिरने को अपना शौक बना रहे हैं। यदि आप भी घूमने फिरने का शौक रखते हैं, तो आपको दुनिया के उन देशों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, जहां सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये देश...

Image

top most visited countries in the world

Top Most Visited Countries In The World : पर्यटन दुनिया भर में काफी तेजी से बढ़ता एक वैश्विक व्यापार बन गया है। यही कारण है कि दुनिया के काफी देश टूरिस्ट के लिए वीजा ऑन अराइवल देने लगे हैं। हालिया आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में वैश्विक पर्यटन ने जबरदस्त वापसी की है। इसमें कुछ देश ऐसे भी रहे जिन्होंने रिकॉर्ड-तोड़ संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दुनिया के सबसे ज्यादा लोगों ने सफर किया। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

फ्रांस

दुनिया भर के टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करने वाले देशों में फ्रांस सबसे आगे है। आंकड़ों की मानें तो यहां साल भर में लगभग 9 करोड़ लोग घूमने आते हैं। फ्रांस की संस्कृति और खान को पसंद करने वाले लोग अक्सर यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। वहीं फ्रांस की राजधानी पेरिस ट्रैवलर्स का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला शहर है।

स्पेन

अपनी कला और संस्कृति के लिए दुनिया भर में एक अलग पहचान रखने वाला देश स्पेन विदेशी पर्यटकों द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। यहां लोग समुद्र किनारे सन बाथ लेना भी काफी पसंद करते हैं। स्पेन के बार्सिलोना, मैड्रिड और इबीजा में दुनिया भर के पर्यटक पहुंचते हैं। साल 2024 में स्पेन जाने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग 8 करोड़ थी।

अमेरिका

विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर लुभाने में संयुक्त राज्य अमेरिका में हर तरह का अनुभव मौजूद है। यहां आपको आधुनिक इमारतों के साथ प्रकृति के खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं। अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क, ओरलैंडो और डिज्नीलैंड जैसी जगहें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

चीन

तकनीक के मामले में दुनिया को अपना लोहा मनवाने वाला चीन पर्यटन में भी पीछे नहीं है। जी हां साल 2024 में चीन घूमने वाले लोगों की संख्या लगभग 6.5 करोड़ के आसपास थी। चीन की महान दीवार और शंघाई जैसे शहर लोगों को खूब लुभाते हैं। चीन में आपको आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के शानदार नजारे देखने को मिलेंगे।

End of Article