Uorfi Javed Alleges Housing Society Harassment: रियलिटी शो स्टार उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने अजीबो गरीब फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी कई बार फैशन की वजह से ट्रोल होती हैं, तो कई बार एक्ट्रेस को खूब प्यार भी मिलता है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज छाए रहते हैं और उसी से वो मोटी कमाई भी करती हैं, लेकिन अब उर्फी जावेद के लिए वीडियोज बनाना काफी मुश्किल हो गया है। उर्फी के कमर्शियल शूट पर सोसायटी ने रोक लगा दी है। उर्फी जावेद ने अपनी सोसायटी पर हरेसमेंट का आरोप लगाते हुए नए नियम का खुलासा किया है। Bigg Boss 20: मैरी कॉम ने Love Gill और स्काउट OP के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं बोल नहीं पाई' (Exclusive)
उर्फी जावेद ने सोसायटी पर लगाया आरोप
उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चोड़ा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी सोसायटी के लोग उन्हें परेशान करने के नए नए तरीके तलाश करते रहते हैं। इसके अलावा उर्फी ने एक वीडियो भी लगाया है, जिसमें वह सोसायटी से जुड़े लोगों से भिड़ रही हैं। उर्फी ने सोसायटी की कमिटी पर हरेसमेंट का आरोप लगाते हुए स्टोरी में लिखा, 'मेरी सोसाइटी कमेटी ने मुझे परेशान करने के लिए एक नया नियम निकाला है। मैं अपने खुद के घर में कोई भी कंटेंट शूट नहीं कर सकती। उनके मुताबिक- कमर्शियल शूट की अनुमति नहीं है और अगर मैं इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही हूं, तो यह अपने आप कमर्शियल हो जाता है क्योंकि यह मुझे पॉपुलर बना रहा है। बहुत जल्द सबके नाम और चेहरे के साथ पूरी स्टोरी बताऊंगी।' Bigg Boss 20: अरिश्फा खान ने घर में किया बवाल, Kanika Mann से की गंदी लड़ाई, गुल्लू को कहा- 'नाली का कीड़ा'

uorfi javed (photo credit- instagram)
