Cyclone Arnab School Closed News: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब तेजी से मजबूत हो रहा है और भारतीय तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते कई राज्यों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। चक्रवात अर्नब 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बता दें इस चक्रवात का नाम बांग्लादेश ने प्रस्तावित किया था।
इस राज्य में भी कल बंद रहेंगे स्कूल
ओडिशा सरकार ने भी भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के चलते स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की है। इस बीच विशाखापत्तनम, काकीनाडा और डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को छुट्टियां घोषित की गई है।
अनापल्ली में 27 से 29 अक्टूबर तक छुट्टी
बता दें अनाकापल्ली जिले में स्कूल 27 से 29 अक्टूबर, 2026 तक बंद करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार का यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढें: रेलवे स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर आज से करें आवेदन, यहां देखें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस
गंभीर चक्रवाती तूफान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के के अनुसार, चक्रवात अर्नब के 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों पर, बापटला और विशाखापत्तनम के बीच से गुजरने की संभावना है। इसके एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की उम्मीद है, जिसमें हवा की गति लगातार 115 से 125 किमी प्रति घंटा रहेगी और झोंकों की गति 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
भारी से बहुत बारिश का अनुमान
आईएमडी ने अनुमान जताया है कि 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तट से टकराने के बाद, इस चक्रवात का असर तेलंगाना और पड़ोसी राज्यों के कुछ हिस्सों पर भी पड़ने की संभावना है।
