यात्रा

कला और इतिहास का खजाना, रोमांच की चाह में इस देश जाएं घूमने, धार्मिक आस्था से जुड़ी है जगह

Unique Tourist Destination: घूमने-फिरने के लिए अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको जिस अनोखी ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं वह अपनी अनोखी पहचान के साथ ही अद्भुत इतिहास के लिए फेमस है। यह दुनिया का सबसे छोटा देश है जहां घूमने का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

Religious Heritage Vatican City (Photo: canva)

Religious Heritage Vatican City: रोमांच की चाह में अगर आप विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसी अनोखी डेस्टिनेशन से रुबरु कराने जा रहे हैं जिसके निर्माण के बाद से आज तक वहां किसी भी बच्चे का जन्म तक नहीं हुआ बावजूद इसके टूरिस्ट यहां आना बेहद पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं इटली रोम में स्थित वेटिकन सिटी की जो एक ऐसा देश है जहां ना तो कोई अस्पताल है ना कोई स्कूल है। 1929 में इस देश का निर्माण हुआ और पिछले 95 सालों से यहां कोई बच्चा नहीं जन्मा है। ऐसे में रोमांच की चाह में आप इस देश की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

दुनिया के सबसे अविश्वसनीय स्थलों में वेटिकन सिटी की गिनती होती है। वेटिकन सिटी में रहने वाले ज्यादातर लोग पादरी, नन या चर्च से जुड़े हुए होते हैं। यहां रहने वाले लोगों को अपने धर्म के कारण शादी करने या फिर बच्चे पैदा करने की अनुमति नहीं होती है।

वेटिकन सिटी की जनसंख्या लगभग 800 के आसपास है। ताजा जानकारी के अनुसार इस देश में केवल 30 महिलाएं ही रहती हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से ज्यादातर लोग यहां दूसरे देशों से आते हैं जो सेवा समाप्त होने पर वापस लौट जाते हैं।

वेटिकन सिटी में पोप (कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु) का निवास स्थान है। कैथोलिक चर्च के कार्यों के लिए ये जगह समर्पित होती है जहां परिवार की कोई भूमिका नहीं होती। यहां के निवासी मुख्य रूप से पुजारी होते हैं। हर साल लाखों टूरिस्ट इस देश की यात्रा करते हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में वेटिकन सिटी की गिनती होती है जिसके पीछे कई वजहें जैसे- सिस्टिन चैपल, सेंट पीटर बेसिलिका, पोप के दर्शन और वेटिकन म्यूजिम्स हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article