IRCTC Tour Package: चाहे आप बीच के शौकीन हों, गोवा की संस्कृति में दिलचस्पी रखते हों, या फिर दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हों ये ट्रिप आपके लिए एकदम सही है। क्रिसमस को धूमधाम से मनाइए और गोवा की खूबसूरत जगहों, उसका इतिहास और दुनिया भर में मशहूर बीचों को आराम से घूमकर देखिए। आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसका नाम- VIBRANT GOA है।
यह पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है। 25 दिसंबर 2025 को दिल्ली से फ्लाइट नंबर AI 2627 द्वारा सुबह 10:50 बजे प्रस्थान। दोपहर 1:30 बजे गोवा पहुंचें। गोवा पहुंचने पर, होटल में स्थानांतरण। होटल में चेक-इन करें। दिन आराम से बिताएं-सुनहरी रेत पर टहलें या बस यूं ही चिलआउट कर लें।
नॉर्थ गोवा की पूरी दिनभर की सैर पर निकलें। इसमें शामिल हैं- अगुआड़ा किला, कैलंगुट बीच, बागा बीच, अंजुना बीच और चापोरा किला। इसके बाद अगले दिन साउथ गोवा की शांत और सुंदर जगहों की सैर पर निकलें। सबसे पहले जाएँ Miramar Beach और फिर रोमांटिक Dona Paula Viewpoint जहां मांडोवी और जुआरी नदी अरब सागर से मिलती हैं वहां जाएं।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 52,720 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 39,260, 36,700 रुपए तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड NDA35 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबरों पर 9717641764, 9717648888 संपर्क कर सकते हैं।
