यात्रा

हर मोड़ पर खूबसूरती की नई कहानी, नॉर्थ ईस्ट की सड़क यात्रा का जादुई अनुभव

Northeast India Tourism: प्राकृतिक सुंदरता, विविधता भरी संस्कृति और अनजानी सड़कों की अगर आप तलाश में हैं तो इस बार नॉर्थ ईस्ट का रुख करने का प्लान कर सकते हैं। देश का खजाना कहे जाने वाले नॉर्थ ईस्ट की ट्रिप रोमांच से भरपूर होती है। यहां कुछ रोड ट्रिप के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है जो आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकती है।

Image

Northeast India tourism (photo: canva)

North East Road Trip: अगर आप एक ऐसी यात्रा की तलाश में हैं, जो आपको समंदर की लहरों, पहाड़ों की ऊंचाइयों और हरियाली से घिरे जंगलों से होकर ले जाए तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। कुछ ऐसे रूट्स हैं जहां यात्रा के दौरान सड़कें ना केवल मंजिल तक पहुंचाती हैं बल्कि रास्ते में मिलने वाले हर नजारे, हर मोड़ की खूबसूरती आपकी यादों में हमेशा के लिए बस जाते हैं। हम आपको जिन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं वहां की अनजानी सड़कें हर ट्रैवलर का दिल जीत लेती हैं।

गुवाहाटी-शिलांग (मेघालय): गुवाहाटी से शिलांग की यात्रा आप रोड ट्रिप के जरिए करने का प्लान कर सकते हैं ये दूरी तकरीबन 100 किमी है जहां रास्ते में आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे देखने को मिलेंगे। उमियम झील, एलिफैंट फॉल्स और शिलांग पीक इस रूट के प्रमुख आकर्षण है।

चेरापूंजी-डावकी-मावलिननोंग: चेरापूंजी से होते हुए मावलिननोंग जाने का प्लान कर सकते हैं। इस रूट में रास्ते पर आपको एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिल जाएंगे। ये दूरी तकरीबन 85 किलोमीटर है जहां दोस्तों के साथ मजेदार ट्रिप आप प्लान कर सकते हैं।

गुवाहाटी-तेजपुर-तवांग (अरुणाचल प्रदेश): गुवाहाटी से होकर तवांग जाने तक का प्लान आप रोड ट्रिप के जरिए कर सकते हैं। तकरीबन 500 किमी का ये सफर आपका दिल जीत लेगा। तवांग मठ, सेला पास, बुमला बॉर्डर इस रूट के प्रमुख आकर्षण हैं।

गुवाहाटी-काजीरंगा नेशनल पार्क (असम): वाइल्ड लाइफ के शौकीन हैं तो गुवाहाटी से काजीरंगा नेशनल पार्क रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ये दूरी तकरीबन 200 किलोमीटर होगी। राइनो सफारी, हाथी सफारी और बर्ड वॉचिंग इसके प्रमुख आकर्षण हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article