हवाई यात्रा आजकल सबसे तेज और सुविधाजनक सफर का तरीका बनता जा रहा है। यही कारण है कि इसके सुरक्षा नियम भी काफी सख्त होते हैं। एयरपोर्ट पर चेकिंग के कड़े इंतजाम होते हैं, हालांकि आपको इन प्रोटोकॉल के कारण कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि आप हवाई सफर का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपना सामान सावधानी से पैक करना चाहिए। जी हां आज हम आपको कुछ चीजें बताएंगे, जिन्हें विमान में ले जाना प्रतिबंधित है या सीमित मात्रा में ही ले जाया जा सकता है। आइए जानते हैं वो चीजें जिन्हें हवाई सफर के दौरान ले जाने से बचना चाहिए।
नुकीले और धारदार सामान
हवाई सफर के दौरान आपको चाकू, कैंची, ब्लेड, नेल कटर या कोई भी धारदार सामान कैरी-ऑन लगेज में रखना मना है। क्योंकि ये वस्तुएं सुरक्षा के लिहाज से खतरा मानी जाती हैं यही कारण है कि चेकिंग के दौरान उन्हें जब्त कर लिया जाता है। यदि ले जाना जरूरी है तो इसे चेक-इन लगेज में पैक करें।
ज्वलनशील वस्तुएं
पेट्रोल, डीजल, माचिस, लाइटर, पटाखे जैसी ज्वलनशील वस्तुएं आप विमान में सफर के दौरान बिल्कुल नहीं लेकर जा सकते हैं। इसके लिए एयरलाइन का सख्त नियम है। क्योंकि एक छोटी चिंगारी भी पूरे हवाई जहाज को बर्बाद कर सकती है।
बैटरी या पावर बैंक
बड़ी बैटरी और पावर बैंक को हवाई जहाज से लेकर जाना पूरी तरह बैन है। हालांकि लिथियम बैटरी और पावर बैंक को कैरी-ऑन लगेज के साथ ले जाया जा सकता है। हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि बैटरी या पावर बैंक को आप चेक-इन लगेज में पैक न करें।
