यात्रा

फेस्टिव सीजन पर चाहिए ब्रेक, दिल्ली-NCR से करें ये रोड ट्रिप्स, सुकून से मनाएं दिवाली

Diwali Week 2025: अगर आप इस दिवाली कुछ अलग करना चाहते हैं तो शांत और ताज़गी से भरपूर रोड ट्रिप पर जानें का प्लान कर सकते हैं। फेस्टिव सीजन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं। यहां हम लेकर आए हैं 5 शानदार डेस्टिनेशन जो आपकी दिवाली की छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।

Image

Diwali Road Trips from Delhi (photo credit: canva)

Road Trips from Delhi NCR: दिवाली की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। दिल्ली-एनसीआर से कई ऐसी खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं जहां आप कुछ घंटों में पहुंच सकते हैं और अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। शांत और ताजगी से भरपूर रोड ट्रिप का चुनाव आप कर सकते हैं जहां शहरी भीड़-भाड़ और पटाखों के शोर से दूर आपको नया और अनूठा एहसास हो जाएगा।

जयपुर: दिल्ली-NCR से लगभग 280 किमी की दूरी पर जयपुर स्थित है। 5 से 6 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण है। ऐतिहासिक महल और राजस्थानी संस्कृति यहां की खास बाते हैं।

आगरा: दिल्ली-NCR से लगभग 210 किमी की दूरी पर आगरा स्थित है। 3.5 से 4 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। ताजमहल के अलावा आप यहां आगरा किला और फतेहपुर सीकरी देखने जा सकते हैं।

ऋषिकेश: योग और रोमांच की नगरी ऋषिकेश-नोएडा से लगभग 240 किमी की दूरी पर स्थित है। 5 से 6 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। गंगा आरती, लक्ष्मण झूला, रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग यहां के प्रमुख आकर्षण है।

लैंसडाउन: शांत और सुरम्य हिल स्टेशन लैंसडाउन दिल्ली-NCR से लगभग 250 किमी की दूरी पर स्थित है। 5 से 6 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। टिप इन टॉप, भुल्ला ताल चर्च और सैन्य संग्रहालय यहां के प्रमुख आकर्षण है।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क: दिल्ली-NCR से लगभग 250 किमी की दूरी पर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क स्थित है। 5 से 6 घंटे के समय में यहां पहुंचा जा सकता है। जंगल सफारी, हाथी राइड, कॉर्बेट म्यूज़ियम, रामगंगा नदी यहां के प्रमुख आकर्षण है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article