यात्रा

दिल्ली से बस कुछ घंटे दूर, कम बजट में घूम आएं ये जगहें, भागदौड़ भरी जिंदगी से मिलेगा ब्रेक

Delhi Weekend Plans: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और कम टाइम में ज्यादा एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद कम आएगा। यहां हमने 4 ऐसी शानदार जगहों के बारे में डिटेल में बताया है जहां दिल्ली से आप कुछ समय में पहुंचकर जमकर एन्जॉय कर सकते हैं। सोलो ट्रिप या फिर परिवार के साथ यात्रा का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

Delhi weekend plans (photo: canva)

One Day Trip From Delhi: शहर की चिल्लम-चिल्ली और भागदौड़ भरी जिंदगी से अगर आप थोड़ी राहत चाहते हैं, तो इसके लिए अब लंबी छुट्टी की जरूरत नहीं। बस एक दिन का वक्त निकालकर आप दिल्ली के पास मौजूद इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको सुकून भी मिलेगा और खर्च भी बहुत कम होगा। सोलो ट्रिप पर या फिर परिवार के साथ घूमने के लिए भी ये जगहें एकदम परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

मथुरा-वृंदावन: इस लिस्ट में नंबर एक पर मथुरा-वृंदावन को शामिल किया गया है। दिल्ली से तकरीबन 160 किलोमीटर की दूरी पर मथुरा-वृंदावन स्थित है। मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वाराकाधीश मंदिर, रंगजी का मंदिर- वृंदावन में बांके बिहार मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर की यात्रा आप कर सकते हैं।

आगरा: दिल्ली से तकरीबन 230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आगरा ट्रिप आप 1 दिन में प्लान कर सकते हैं। मतलब 24 घंटे के भीतर आप दिल्ली से आगरा जाकर लौट भी आ सकते हैं। आगरा ट्रिप के दौरान आप ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी जा सकते हैं। इसके अलावा सॉल्ट कैफे भी यहां काफी ज्यादा फेमस है।

जयपुर: दिल्ली से तकरीबन 300 किलोमीटर की दूरी पर गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर स्थित है। यात्रा के दौरान महलों, किलों के अलावा खूबसूरत बाजारों में खरीदारी का लुत्फ आप उठा सकते हैं। अम्बर किला, हवा महल, जंतर मंतर, जल महल यहां का प्रमुख आकर्षण है।

मुरथल: फूड लवर्स का स्वर्ग- मुरथल आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। दिल्ली से तकरीबन 65 किलोमीटर की दूरी पर मुरथल स्थित है। अगर आपका मूड सिर्फ खाने का है तो यहां जाकर मक्खन वाले पराठे, दही और लस्सी के साथ आपका दिन बन जाएगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article