यात्रा

2 अक्टूबर के लॉन्ग वीकेंड पर करें ये मजेदार ट्रिप्स, कम खर्च में आएं घूम

Weekend Trips From Delhi: लॉन्ग वीकेंड पर 2 अक्टूबर के आसपास दिल्ली एनसीआर से आसानी से पहुंचने वाली 4 बढ़िया जगहों के बारे में यहां बताया गया है जहां आप सोलो ट्रिप पर या फिर दोस्तों के साथ जाने का प्लान कर सकते हैं। ये सभी जगहें लॉन्ग वीकेंड ट्रिप के लिए बढ़िया विकल्प हैं।

Image

Weekend Trips From Delhi (photo: canva)

Long Weekend Trips From Delhi NCR: अगर आप 2 अक्टूबर के आसपास लॉन्ग वीकेंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां 4 बेहतरीन जगहों के बारे में डिटेल में बताया गया है जहां आप दिल्ली-एनसीआर से कुछ ही वक्त में पहुंच सकते हैं और आराम और आनंद दोनों का मजा एकसाथ ले सकते हैं।

जयपुर, राजस्थान: राजस्थानी संस्कृति और इतिहास की झलक पाने के लिए जयपुर का रुख आप कर सकते हैं। ऐतिहासिक किलों के लिए फेमस जयपुर में आप आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल के दीदार कर सकते हैं। दिल्ली से जयपुर की दूरी तकरीबन 280 किलोमीटर है जहां 5-6 घंटे की ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है। अक्टूबर में यहां का मौसम भी अच्छा रहता है।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: धार्मिक यात्रा के साथ सांस्कृतिक अनुभव के लिए आप अयोध्या ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर से 4-5 घंटे की ड्राइव करके यहां पहुंचा जा सकता है। राम जन्मभूमि और तमाम एतिहासिक मंदिरों के आप यहां दीदार कर सकते हैं।

नीमराना, राजस्थान: दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर (3-4 घंटे की ड्राइव) की दूरी पर बसे नीमराना जाने का भी आप प्लान कर सकते हैं। ऐतिहासिक नीमराना किला, किले में बने होटल के साथ ही आप यहां रोमांटिक और शाही अनुभव कर सकते हैं। अक्टूबर का मौसम यहां घूमने के लिए आदर्श समय है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड: मौसम जानकारी लेकर आप ऋषिकेश ट्रिप का प्लान भी बना सकते हैं। अगर भारी बारिश नहीं होती है तो ऋषिकेश की ट्रिप परफेक्ट है। दिल्ली-एनसीआर से यहां 5-6 घंटे की ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है। एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे राफ्टिंग, ट्रेकिंग, और नेचर वॉक का मजा आप यहां ले सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article