यात्रा

नोएडा-दिल्ली की झुलसती गर्मी से पीछा छुड़ाएं! जन्नत जैसी फील के लिए घूम आएं ये 5 ठंडी जगहें

यदि आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और इन दिनों पड़ रही गर्मी से परेशान हैं, तो आपको इन 5 ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां आप बस वीकेंड में घूमकर वापस आ सकते हैं।

Image

दिल्ली के आसपास ठंडी जगहें

Cool Places Near Delhi: दिल्ली-नोएडा की चिलचिलाती गर्मी जब 40 डिग्री के पार पहुंच जाती है, तब हर किसी का मन ठंडी और सुकून भरी जगहों (Summer Tourism) की तलाश करने लगता है। अगर आप भी इस तपती गर्मी से राहत चाहते हैं, तो शहर की भीड़ और धूल से दूर कुछ ऐसी जगहों का रुख कर सकते हैं, जहां आपको जन्नत जैसा सुकून मिलेगा। आइए जानते हैं ऐसी 5 शानदार ठंडी जगहों के बारे में, जहां आप केवल वीकेंड में ही एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

1. शिमला

देश के कुछ ठंडे पर्यटन स्थलों में शिमला अपना एक अलग स्थान रखता है। यही कारण है कि हर साल गर्मी के मौसम में यहां लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। यहां का ठंडा मौसम, बिट्रिस वास्तुकला और मॉल रोड की रौनक गर्मियों में राहत देती है। कुफरी और जाखू मंदिर जैसी जगहें आपकी ट्रिप को यादगार बना देती हैं। दिल्ली से शिमला की दूरी लगभग 340 किलोमीटर है।

शिमला

शिमला

2. नैनीताल

नैनीताल अपनी खूबसूरत झीलों और ठंडे मौसम के लिए मशहूर है। दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 300 किलोमीटर है। यहां की नैनी झील, बोटिंग और मॉल रोड की सैर आपको गर्मी भूलने पर मजबूर कर देगी। परिवार या कपल्स के घूमने के लिए नैनीताल एक परफेक्ट गेटवे है।

गर्मी के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

गर्मी के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

3. लैंसडाउन

अगर आप गर्मी और भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल चाहते हैं, तो लैंसडाउन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। लैंसडाउन का मौसम हमेशा सुहावना रहता है और देवदार के घने जंगल इसे और भी खास बनाते हैं। दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी लगभग 296 किलोमीटर है।

4. मसूरी

दिल्ली से करीब 280 किलोमीटर दूर स्थित मसूरी गर्मियों में सबसे पसंदीदा हिल स्टेशन है। मसूरी को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की ठंडी हवाएं, हरियाली और बादलों से घिरी वादियां मन को सुकून देती हैं। केम्पटी फॉल्स और गन हिल जैसे पॉइंट्स इसे और खास बनाते हैं।

5. औली

अगर आप गर्मी से राहत के साथ कुछ अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो औली जाने का प्लान बनाएं। बर्फ से ढकी चोटियां और ठंडी हवाएं इसे मिनी स्विट्जरलैंड जैसा फील देती हैं। यहां का मौसम दिल्ली की तुलना में काफी ठंडा रहता है, जिससे आपको तुरंत राहत मिलती है। हालांकि दिल्ली से औली की दूरी लगभग 500 किलोमीटर है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article