Bhutan trip cost: कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है। विदेश घूमने के लिए आपको लाखों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप सही ढंग से प्लानिंग करते हैं तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि सिर्फ 20 हजार रुपए में आप एक शानदार ट्रिप प्लान कर लें। खास बात ये है कि इसके लिए आपको नेपाल जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत के बेहद नजदीक एक ऐसा देश है जहां रहने से लेकर खाने-पीने तक का खर्चा बेहद कम आता है।
घूम आओ भूटान
सिर्फ 20 हजार रुपए में विदेश घूमने के लिए भूटान सबसे बढ़िया विकल्प है। खूबसूरत पहाड़ों से लेकर शानदार नजारों तक आपको सबकुछ भूटान की यात्रा के दौरान देखने को मिल जाएगा। भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में अगर आप सही ढंग से प्लानिंग करते हैं तो चार दिन की ट्रिप आराम से 20 हजार रुपए के अंदर पूरी कर सकते हैं।
जानिए पूरा बजट प्लान
भारत से भूटान जाने का सबसे सस्ता तरीका ट्रेन और बस है। दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी तक ट्रेन पकड़ लें। स्लीपर क्लास में टिकट लगभग 700 से 900 रुपए तक मिल जाती है। न्यू जलपाईगुड़ी से टैक्सी या बस लेकर जयगांव पहुंचें (खर्च लगभग 300-500 रुपए)। भारत की बॉर्डर साइड पर जयगांव स्थित है जहां से भारतीय पर्यटकों को भूटान के शहर फुंटशोलिंग में आसानी से एंट्री मिल जाती है।

भूटान बजट प्लान
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत
भूटान जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं है। वैलिड पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड के जरिए ही आप भूटान में प्रवेश कर सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो और होटल बुकिंग भी रख लें।
पैसे बचाने की खास टिप्स
अगर आपको सस्ते में ट्रिप करनी है तो उसके लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। ऑफ-सीजन में ट्रिप प्लान करें ऐसे में ना तो आपको ज्यादा भीड़ मिलेगी और सस्ते में विदेश घूमने का सपना भी पूरा हो जाएगा। होटल की जगह हॉस्टल का चुनाव करें। लोकल ट्रांसपोर्ट और स्ट्रीट फूड का विकल्प चुनकर आप और भी ज्यादा पैसे बचा सकते हैं।

घूम आओ भूटान
सोलो ट्रिप में जाने की बजाए अगर आप ग्रुप में यात्रा करते हैं तो इससे टैक्सी का खर्च कम हो जाएगा। इसके अलावा होटल पहले से ऑनलाइन बुक करने की बजाए वहां जाकर होमस्टे का विकल्प चुनें।
