IPL 2026: नवाबी खाने का असली स्वाद आपको लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास बड़े ही आराम से मिल जाएगा। अगर आप आईपीएल (LSG vs RCB) मैच देखने के लिए लखनऊ में हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है। चाहे आप स्ट्रीट फूड पसंद करते हों या फाइन डाइनिंग यहां हर तरह के ऑप्शन हैं जो आपकी ट्रिप में चार चांद लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेस्ट जगहों के बारे में जहां स्वाद का मजा लेने के लिए आप जा सकते हैं।
रॉयल कैफे (मशहूर बास्केट चाट का स्वाद)
बास्केट चाट के लिए रॉयल कैफे पूरी दुनिया में फेमस है। मैच से पहले या फिर मैच के बाद अगर आपको कुछ जल्दी और टेस्टी खाना हो, तो यह परफेक्ट जगह है। लखनऊ की असली फील आपको रॉयल कैफे में मिल जाएगा।
द रेस्ट्रो बाज (बिरयानी और चिकन का असली स्वाद)
नॉनवेज के शौकीन लोगों के लिए द रेस्ट्रो बाज किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की बिरयानी और चिकन करी लोगों को खूब पसंद आती है। स्टेडियम से बेहद नजदीक गोमती नगर एक्सटेंशन में यह जगह स्थित है। गर्मी में यहां आप आराम से चिलआउट मोड में खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
द चेरी ट्री कैफे
अगर आप शांत माहौल में कॉफी और पास्ता का मजा चाहते हैं तो द चेरी ट्री कैफे आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। भीड़-भाड़ से दूर यह जगह बेहद शांत है जहां पिज्जा और कोल्ड कॉफी का अच्छा ऑप्शन भी आपको मिल जाएगा। यहां का माहौल हल्का-फुल्का और रिलैक्सिंग है।
कैफे कॉफी ट्री
अगर आप बजट में शानदार स्नैक्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो कैफे कॉफी ट्री जा सकते हैं। स्टूडेंट्स और कपल्स के लिए भी यह काफी अच्छा और सस्ता ऑप्शन है। यहां दो लोगों का औसत खर्च लगभग 400 रुपये तक ही होता है। कॉफी, सैंडविच और हल्के स्नैक्स का मजा आप यहां जाकर ले सकते हैं।
प्लम
अगर आप प्रीमियम फूड और शानदार अनुभव चाहते हैं तो सुशांत गोल्फ सिटी के पॉकेट 7 में स्थित इस जगह का रुख जरूर करें। नवाबी गल्लाफी सीख कबाब और अचारी झींगा यहां के सबसे फेमस डिश हैं जिसे खाने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यह जगह भले ही थोड़ी महंगी हो लेकिन, यहां का एक्सपीरियंस वाकई शानदार है।
